/newsnation/media/media_files/2026/02/22/bihar-principal-marries-teacher-2026-02-22-20-13-30.jpg)
bihar principal marries teacher
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा अपनी ही स्कूल की शिक्षिका से शादी करने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा और तनाव का माहौल है. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल की उम्र करीब 60 वर्ष है, जबकि शिक्षिका 28 साल की हैं.
तस्वीरों के वायरल होते ही चर्चा में आया मामला
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के औराई क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल राकेश साह, जो चार बच्चों के पिता हैं, ने अपने स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका शाइस्ता परवीन से 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में विवाह कर लिया. शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया.
युवती के भाई ने लगाया अपहरण का आरोप
शादी के बाद युवती के भाई ने औराई थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन का अपहरण कर जबरन विवाह कराया गया है. शिकायत में राकेश साह, उनकी पहली पत्नी, बेटी समेत सात लोगों को नामजद किया गया है. भाई ने आशंका जताई है कि उसकी बहन की सुरक्षा को खतरा हो सकता है.
शाइस्ता परवीन ने किया पलटवार
दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में शाइस्ता परवीन ने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है. उनका कहना है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों ने पहले ही आपसी सहमति से विवाह कर लिया था.
गांव में तनाव का माहौल
मामला सामने आने के बाद गांव में तनाव का माहौल है. दो समुदायों के बीच संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है. औराई थाना प्रभारी रानोवर परवीन ने बताया कि नामजद आरोपियों में से तीन लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर उनकी कॉल डिटेल की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. इस घटना के बाद लोगों को पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक मटुकनाथ चौधरी की याद आ रही है, जिन्होंने साल 2006 में अपनी छात्रा जूली से विवाह कर काफी विवाद झेला था.
यह भी पढ़ें: Bihar News: 'बीमारी से परेशान हूं, एग्जाम नहीं दे पाऊंगी…' ; आरा में इंटर की छात्रा ने फंदे से लटकर दी जान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us