Bihar News: 'बीमारी से परेशान हूं, एग्जाम नहीं दे पाऊंगी…' ; आरा में इंटर की छात्रा ने फंदे से लटकर दी जान

Arrah Suicide News: आरा के नवादा थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं हो पा रही थी.

Arrah Suicide News: आरा के नवादा थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं हो पा रही थी.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Faridabad sucide case

demo image Photograph: (social)

आरा में गुरुवार रात को बारहवीं छात्र ने आत्महत्या कर ली. आज उसका फिजिक्स का एक्जाम था. यह घटना नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ला की है. लड़की का नाम अनन्या कुमारी है. उसकी उम्र 17-18 के करीब है. रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की पुत्री थी. बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से वह परीक्षा की तैयारियों को लेकर परेशान थी. वह इं​टरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रही थी. उसके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है. 

Advertisment

दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला 

परिजनों के अनुसार, गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अनन्या कमरे में सोने चली गई थी. देर रात जब काफी देर हो गई तो किसी तरह की हलचल नहीं हुई. परिवार के लोगों ने इसके बाद दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया, मगर अंदर से किसी तरह का जवाब नहीं मिला. संदेह होने के बाद परिवारवालों ने दरवाजा तोड़ दिया. परिजनों ने देखा कि दुपट्टे के सहारे छात्रा ने पंखे से फांसी लगा ली. 

परीक्षा को लेकर मानसिक दबाव था

कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें लिखा था, "बीमारी से परेशान हूं, एग्जाम नहीं दे पाऊंगी. मम्मी-डैडी ध्यान रखिएगा." ऐसा बताया जाता है कि अनन्या बीते कुछ दिनों से जॉन्डिस से परेशान थी. वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गई थी. इसके साथ परीक्षा को लेकर मानसिक दबाव में थी.

परिजनों ने बताया कि वह अक्सर कहती थी कि बीमारी के कारण उसकी तैयारी पूरी नहीं हो सकी और वह परीक्षा नहीं दे पाएगी. परिवार ने उसे समझाया भी. इसके बाद भी उसने इस तरह का कदम उठा लिया. घर वालों ने ऐसा सोचा भी नहीं होगा. 

सुसाइड नोट को पुलिस ने किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त किया है. बताया जाता है कि अनन्या दो बहनों और एक भाई में दूसरे स्थान पर थी. पिता रेलवे विभाग में सिग्नल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं. घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है.

Bihar News Bihar
Advertisment