Holi 2026:झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम में तड़के सुबह 5 बजे हरिहर मिलन की परंपरा के साथ होली का शुभारंभ हुआ. मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव और भगवान विष्णु के प्रतीक रूपों का मिलन कराया गया. इस खास अवसर पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा को पारंपरिक फगडोल (पालकी) पर विराजमान कर मंदिर लाया गया.
बाबाधाम में हरिहर मिलन के साथ शुरू हुई होली
मंदिर पहुंचने के बाद मुख्य शिवलिंग के समक्ष प्रतिमा स्थापित की गई और गुलाल-अबीर अर्पित किया गया. हरि और हर के इस मिलन का अर्थ है भगवान विष्णु (कृष्ण) और भगवान शिव का आध्यात्मिक संगम. जैसे ही यह रस्म पूरी हुई, पूरे बाबा धाम में होली उत्सव की शुरुआत हो गई. मंदिर परिसर में भक्तों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्री कृष्ण’ के जयघोष लगाए. पुजारियों और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर परंपरागत होली मनाई. भक्ति, आस्था और उल्लास के बीच बाबा नगरी में रंगों का पर्व शुरू हो गया.
यह भी पढ़ें- Jharkhand Government: झारखंड में किशोरियों को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चार लाख बेटियों को लगेगा टीका