Gold Silver Price Today: आज सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. सोने की कीमतों में आज करीब 2200 रुपए की बढ़त देखी गई है. जानिए चांदि के भाव.
Gold Silver Price Today: सोमवार, 9 फरवरी 2026 को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में करीब 2200 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव लगभग 10,000 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं. सुबह से ही बाजार में तेजी का माहौल बना रहा और आम ग्राहकों से लेकर निवेशकों तक की नजर बुलियन मार्केट पर टिकी रही थी.
पिछले 1 हफ्ते में देखें गए मिश्रित परिणाम
हालांकि, पिछले एक हफ्ते के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आज थोड़े मिश्रित परिणाम देखने को मिले हैं. MCX पर सोने के भाव में बीते सप्ताह 7698 यानी करीब 5.2% की मजबूती देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में 15,760 रुपए या लगभग 6% की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इसकी अस्थिरता साफ झलकती है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार भी इस उतार-चढ़ाव से अछूते नहीं रहे. कॉमेक्स बाजार में सोना एक हफ्ते में करीब 5% चढ़कर 5000 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच गया. इसके उलट, चांदी का वायदा भाव 2% से ज्यादा फिसल गया, जिससे निवेशकों के बीच अनिश्चितता बढ़ी है.
विश्लेषकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में बाजार की दिशा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयानों और अहम मैक्रोइकॉनॉमिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी. इनमें महंगाई दर, GDP, पीएमआई और नॉन-फार्म पेरोल डेटा भी शामिल हैं. इसके अलावा भारत, चीन और जर्मनी के महंगाई आंकड़े भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Janta Darbar in Lucknow: सीएम योगी का जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं को सुना
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us