Gold-Silver Price Today: शुक्रवार सुबह घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों पर भारी दबाव देखने को मिला. MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 15,000 रुपए तक टूट गई, जबकि अप्रैल डिलीवरी वाला सोना लगभग 1800 रुपए तक गिरा. हालांकि, बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में निचले स्तरों पर हल्की खरीदारी आई, जिससे गिरावट कुछ हद तक कम हो गई थी. यह संकेत देता है कि निवेशक मौजूदा स्तरों को अवसर के रूप में देख रहे हैं.
कई दिनों से चल रहा है सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव
बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव काफी तेजी से चल रहा था. पहले जबरदस्त तेजी के बाद अब काफी हद तक रिकवरी की जा चुकी है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दबाव दिखा है, कॉमेक्स पर सोना और चांदी दोनों अहम सपोर्ट लेवल से नीचे लुढ़के थे. डॉलर की मजबूती और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची कीमतों ने बिकवाली को बढ़ाया.
पूरी रिपोर्ट वीडियो में जानिए...
ये भी पढ़ें- America-Iran Conflict: ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी! अमेरिका की शर्तों पर झुकने को तैयार नहीं, दागी मिसाइलें