Delhi-NCR Weather: भयंकर कोहरा और बारिश…IMD का अलर्ट! अगले 24-48 घंटे में दिल्ली-NCR का बदलेगा मौसम

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन के कोहरे के कहर के बाद आज (3 फरवरी) मौसम साफ है, लेकिन 24-48 घंटे के भीतर मौसम फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन के कोहरे के कहर के बाद आज (3 फरवरी) मौसम साफ है, लेकिन 24-48 घंटे के भीतर मौसम फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है. आज बुधवार (4 फरवरी) को मौसम साफ नजर आया और सुबह के वक्त हल्का कोहरा कई जगहों पर दिखाई दिया. हालांकि ठंड से थोड़ी राहत मिली और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. लेकिन 24-48 घंटे के भीतर मौसम फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 

Advertisment

IMD ने जारी किया योलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक सुबह और देर रात घना कोहरा छाया रह सकता है और बारिश की भी संभावना जताई गई है. ठंडी हवाओं और नमी को इसकी मुख्य वजह बताया गया है. तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

दिल्ली में 5 फरवरी के बाद से मौसम सामान्य होने के आसार हैं और ठंड में थोड़ी कमी महसूस होगी. लेकिन जल्द ही बारिश का दौर फिर से देखने को मिलेगा और यूपी, बिहार, दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश हो सकती है.

दिल्ली की हवा भी चिंता का विषय

खराब हवा भी चिंता का कारण बनी हुई है. राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 239 दर्ज किया गया, जो सेहत के लिए हानिकारक है. डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. जरूरी हो तभी बाहर निकलें, मास्क पहनें और गर्म कपड़े जरूर पहनें. वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

यह भी पढ़ें- Alert: दिल्ली में हर दिन गायब हो रहे 54 लोग, 15 दिनों में 807 लापता

Delhi NCR News Delhi NCR Weather
Advertisment