Bihar Budget 2026: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 18वां दिन है. सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया. विपक्ष ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया. उनका कहना है कि चुनाव से पहले सरकार ने महिलाओं को रोजगार के लिए 2 लाख देने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है. पहले कुछ महिलाओं को 10,000 की राशि दी गई थी और कहा गया था कि आगे उन्हें 2 लाख तक की सहायता दी जाएगी.
इसके अलावा, विपक्ष ने बीपीएल परिवारों को 2 लाख आर्थिक सहायता देने के वादे का मुद्दा भी उठाया. उनका कहना है कि सरकार ने सभी जरूरतमंद परिवारों को अब तक पूरी सहायता नहीं दी है. आज सदन में कई विधेयकों पर चर्चा भी जारी है. ऐसे में अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों पर क्या जवाब देती है.
यह भी पढ़ें: Bihar News: आकाश जीविका समूह की स्टॉल पर नीरा तिलकुट का जलवा, बड़ी संख्या में पहुंच रहे देशी-विदेशी पर्यटक