देखिए कैसे असम में हेमंता के ‘मियां मुसलमान’ वाले बयान पर मच गया बवाल!

Lakh Take Ki Baat: असम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा के मियां मुसलमान पर दिए बयान से सियासी विवाद, विपक्ष का विरोध और कोर्ट जाने की तैयारी.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update

Lakh Take Ki Baat: असम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा के मियां मुसलमान पर दिए बयान से सियासी विवाद, विपक्ष का विरोध और कोर्ट जाने की तैयारी.

Lakh Take Ki Baat: असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राजनीति गरमा गई है. मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने असम में रहने वाले बंगाली मूल के मुसलमानों, जिन्हें वे “मियां मुसलमान” कहते हैं, को लेकर तीखी बातें कहीं. हेमंता शर्मा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत ऐसे लोगों के नाम बड़ी संख्या में कटवाए जाएं. उनका दावा है कि करीब 5 लाख नाम हटाए जाएंगे.

Advertisment

हेमंता ने यह भी कहा कि अगर असम में रहना है तो आने वाले 30 साल तक ध्रुवीकरण की राजनीति जरूरी है. उनके इस बयान पर कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों ने कड़ा विरोध किया है. कांग्रेस ने इसे नफरत फैलाने वाला बयान बताया और सुप्रीम कोर्ट से इस पर संज्ञान लेने की अपील की है. विपक्ष का कहना है कि सरकार बेरोजगारी और विकास जैसे मुद्दों से ध्यान भटका रही है.

यह भी पढ़ें: Lakh Take Ki Baat: देखिए कितनी बड़ी है खामेनेई के खजाने की मिस्ट्री?

CM Himanta Biswa Sarma Himanta Biswa
Advertisment