अनिरुद्धाचार्य ने कई मुद्दों पर दिये बेबाक बयान, देखिए एक्सलूसिव इंटरव्यू में और क्या कहा?

Aniruddhacharya Exclusive Interview: महिलाओं पर दिए बयान को लेकर आध्यात्मिक गुरु और पत्रकार के बीच तीखी बहस, मीडिया और समाज की भूमिका पर सवाल.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update

Aniruddhacharya Exclusive Interview: महिलाओं पर दिए बयान को लेकर आध्यात्मिक गुरु और पत्रकार के बीच तीखी बहस, मीडिया और समाज की भूमिका पर सवाल.

Aniruddhacharya Exclusive Interview: एक चर्चित आध्यात्मिक गुरु के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. एक इंटरव्यू के दौरान पत्रकार ने गुरु के उस कथन पर सवाल उठाए, जिसमें कहा गया था कि आज की पत्नियां ज्यादा पैसे वालों के साथ भाग जाती हैं. पत्रकार ने इसे महिलाओं को लेकर सामान्यीकरण बताते हुए मर्यादा का उल्लंघन करार दिया.

Advertisment

जवाब में महाराज ने कहा कि उनके बयान को अधूरा दिखाया गया और कथा तीन घंटे की होती है, जिसमें समाज की कुरीतियों पर खुलकर बात की जाती है. उन्होंने कहा कि अगर समाज में रिश्ते टूट रहे हैं, नैतिकता गिर रही है और चौंकाने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, तो उस पर बोलना जरूरी है.

महाराज ने मीडिया पर भी आरोप लगाया कि वह सकारात्मक कार्यों की बजाय नकारात्मक खबरों को ज्यादा दिखाती है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनसे कभी अनजाने में गलती होती है तो वे क्षमा मांगने से पीछे नहीं हटते.

यह भी पढ़ें: "जो समाज के लिए जरूरी है, वही...", News Naton पर बोले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज

Aniruddhacharya Maharaj
Advertisment