AI Impact Summit 2026: दिल्ली के ताज पैलेस होटल में एआई समिट के लिए विदेशी मेहमानों के स्वागत में खास पारंपरिक भारतीय व्यंजन तैयार किए गए हैं, ताकि उन्हें भारत की संस्कृति और असली स्वाद का यादगार अनुभव मिल सके.
AI Impact Summit 2026: दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के लिए विदेशी मेहमानों के स्वागत में खास भारतीय व्यंजनों की तैयारी की गई है. होटल के प्रसिद्ध लोया रेस्टोरेंट में उत्तर भारत के पारंपरिक खाने को खास तरीके से पेश किया जा रहा है. यहां आने वाले राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी अतिथियों को भारत के असली स्वाद से परिचित कराने की पूरी कोशिश की जा रही है.
बनाए जा रहे इन राज्यों के पारंपरिक व्यंजन
लोया रेस्टोरेंट के एग्जीक्यूटिव शेफ नितिन माथुर ने बताया कि इस रेस्टोरेंट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे राज्यों के पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं. यहां पुराने पारंपरिक तरीकों जैसे धीमी आंच पर पकाना, कोयले पर खाना बनाना, तवे पर पकाना और सिलबट्टे का इस्तेमाल आज भी किया जाता है, जिससे खाने का असली स्वाद बरकरार रहता है.
मेन्यू में क्या-क्या है शामिल?
मेन्यू में सियाल के कबाब, गुच्ची मशरूम पुलाव, हिमाचली सेपू वड़ी, कटहल और बैंगन का भरता, खास तड़के वाली दाल और पारंपरिक मिठाइयां शामिल हैं. इन व्यंजनों के जरिए विदेशी मेहमानों को भारत की समृद्ध खाद्य परंपरा का अनुभव कराया जाएगा.
भारतीय संस्कृति का अनोखा अनुभव
होटल प्रबंधन के अनुसार, मेहमानों के स्वागत के लिए भारतीय संगीत, सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है, जिससे उन्हें भारत की संस्कृति और मेहमाननवाजी का पूरा अनुभव मिल सके. ताज होटल हमेशा से अपनी भारतीय मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है और इस समिट में भी यही परंपरा बनाए रखने की कोशिश की जा रही है. होटल प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि समिट के दौरान कीमतों में केवल मामूली बढ़ोतरी की गई है और मेहमानों को बेहतर सुविधाएं और यादगार अनुभव देने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us