/newsnation/media/media_files/2025/06/09/VGCnk4zdVpzzTw3UtP3Z.jpg)
AI Summit 2026
AI Summit 2026: नई दिल्ली में इंडिया-एआई समिट का आयोजन हो रहा है. नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजन हो रहा है. समिट के दौरान, 17 फरवरी यानी कल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा दो अहम राष्ट्रीय पहलों का शुभारंभ करेंगे, जिसका नाम ‘स्ट्रेटेजी फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर फॉर इंडिया (SAHI)’ और ‘बेंचमार्किंग ओपन डेटा प्लेटफॉर्म फॉर हेल्थ AI (BODH)’ है.
क्या है SAHI
SAHI एक राष्ट्रीय मार्गदर्शक ढांचा है. इसका उद्देश्य भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में AI के सुरक्षित, नैतिक, साक्ष्य-आधारित और समावेशी उपयोग को बढ़ावा देना है. ये पहल AI समाधानों के शासन, डेटा प्रबंधन, परीक्षण, तैनाती और निगरानी के लिए स्पष्ट रणनीतिक दिशा प्रदान करेगी. इसके अलावा, ये पहल राज्यों और संस्थानों को जनस्वास्थ्य प्राथमिकताओं के अनुसार जिम्मेदार AI अपनाने में सहयोग देगी.
अब जानें क्या है BODH
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Indian Institute of Technology Kanpur ने National Health Authority के सहयोग से BODH प्लेटफॉर्म को विकसित किया है. ये एक प्राइवेसी-सुरक्षित प्लेटफॉर्म है, जो असल स्वास्थ्य डेटा का इस्तेमाल करते हुए AI मॉडलों का मूल्यांकन करने की सुविधा देता है वह भी बिना मूल डेटा साझा किए. Ayushman Bharat Digital Mission के तहत एक डिजिटल पब्लिक गुड के रूप में इस पहल को विकसित किया गया है, जिससे हेल्थ AI में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ेगा.
13 देशों के पवेलियन भी समिट में शामिल
India AI Impact Expo 2026 16 से 20 फरवरी तक चलेगा. समिट 70,000 वर्ग मीटर में फैला है. इसमें 300 से अधिक प्रदर्शनी मंडप और 600 से ज्यादा स्टार्टअप भाग लेंगे. आयोजन में 13 देशों के पवेलियन भी शामिल होंगे और 500 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे. उम्मीद है कि कार्यक्रम में 2.5 लाख से अधिक मेहमान शामिल होंगे. इस समिट की वजह से भारत को वैश्विक AI हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us