Box Office Report: 'थाई किझवाई', 'Vishnu Vinayasm' या 'द केरल स्टोरी' 2; किस फिल्म ने मारी बाजी?

Box Office Report: 27 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर 11 से 12 फिल्में रिलीज हुईं. इनमें The Kerala Story 2 , Thaai Kizhavi , Vishnu Vinayasm और Tere Naam रीरिलीज भी शामिल थी. फिल्म ट्रेड एनलिस्ट गिरीश वानखेड़े ने बताया कि किस मूवी ने मारी बाजी.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update

Box Office Report: 27 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर 11 से 12 फिल्में रिलीज हुईं. इनमें The Kerala Story 2 , Thaai Kizhavi , Vishnu Vinayasm और Tere Naam रीरिलीज भी शामिल थी. फिल्म ट्रेड एनलिस्ट गिरीश वानखेड़े ने बताया कि किस मूवी ने मारी बाजी.

Box Office Report: 27 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 11–12 फिल्मों की टक्कर देखने को मिली, लेकिन चर्चा में रहीं कुछ चुनिंदा फिल्में. सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही The Kerala Story 2: Goes Beyond. इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह 2023 में आई The Kerala Story की सफलता रही, जिसने करीब 330 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस सीक्वल की कहानी केरल, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है. इन तीनोंं लड़कियों को शादी और छल के जरिए कट्टरपंथ की ओर धकेले जाने की कहानी दिखाई गई है.

Advertisment

तीन दिन में कितना कलेक्शन

रिलीज से पहले फिल्म पर 15 दिन का बैन लगा, जिसे बाद में हटाया गया. विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 75 लाख, दूसरे दिन 4.65 करोड़ और तीसरे दिन 4.75 करोड़ की कमाई की. तीन दिन का कुल कलेक्शन 10.15 करोड़ रहा, जिसे औसत माना जा सकता है.

थाई किझावी फिल्म का कैसा रहा प्रदर्शन 

तमिल फिल्म Thaai Kizhavi ने शानदार प्रदर्शन किया. राधिका सरथकुमार अभिनीत इस फिल्म में वह गांव की साहूकार के किरदार में हैं. पहले दिन 2.65 करोड़, दूसरे दिन 5 करोड़ और तीसरे दिन 6.15 करोड़ की कमाई के साथ तीन दिनों में 13.85 करोड़ का दमदार आंकड़ा हासिल कर यह फिल्म वीकेंड की नंबर वन बन गई.

तेलगु रोमांटिक कॉमेडी मूवी ने भी की ठीक-ठाक कमाई 

तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी Vishnu Vinayasm ने भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. तीन दिन में 6.8 करोड़ का कलेक्शन कर यह तीसरे स्थान पर रही. वहीं हॉरर फ्रेंचाइजी Scream की नई किस्त अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी और केवल 1.24 करोड़ कमा सकी. हॉलीवुड फिल्म Hey Hamnet, जिसमें जेसिका बकली मुख्य भूमिका में हैं, तीन दिन में मात्र 19 लाख ही जुटा पाई.

ये फिल्म थिएटर तक दर्शकों को नहीं खींच सकी

री-रिलीज के तौर पर आई 'तेरे नाम' भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही और 75 लाख पर सिमट गई. दूसरी ओर Border 2 अब तक 375 करोड़ का आंकड़ा पार कर साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: OTT Release: होली खेलने के बाद नहीं होंगे बोर, इस हफ्ते रिलीज हो रही ये फिल्में और सीरीज

box office collection
Advertisment