OTT Release: होली खेलने के बाद नहीं होंगे बोर, इस हफ्ते रिलीज हो रही ये फिल्में और सीरीज

OTT Release: होली का हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है. ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी. चलिए जानते हैं, इनके बारे में-

OTT Release: होली का हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है. ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी. चलिए जानते हैं, इनके बारे में-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
OTT Release This Week

OTT Release This Week Photograph: (Prime Video-Netflix)

OTT Release This Week: हर हफ्ते ओटीटी पर ढेर सार कंटेंट देखने को मिलता है. वहीं. अब होली का हफ्ता शुरू हो गया है और इस बार भी काफी कुछ रिलीज होने वाला है. ऐसे में होली (Holi 2026) के दिन रंगों से खेलेने के बाद आप बोर नहीं होंगे और घर बैठे फिल्मों का लुफ्त उठा सकते हैं. चलिए जानते हैं, क्या कुछ नया ओटीटी पर आएगा.

Advertisment

सूबेदार (Subedaar)

सुरेश त्रिवेणी की एक्शन ड्रामा फिल्म सूबेदार में अनिल कपूर (Anil Kapoor) अर्जुन मौर्या का रोल निभा रहे हैं. जो एक रिटायर्ड इंडियन आर्मी ऑफिसर है. फिल्म में एक्टर के अलावा  राधिका मदान, मोना सिंह, आदित्य रावल और कई  सेलेब्स नजर आएंगे. फिल्मअमेजन प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को स्ट्रीम होगी.

हेलो बच्चों (Hello Baccho)

हेलो बच्चों एक वेब सीरीज है, जो  बायोग्राफिकल ड्रामा है. ये सीरीज फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे की लाइफ पर बेस्ड है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 6 मार्च से देख सकते हैं.

लालो कृष्ण सदा सहायते (Laalo – Krishna Sada Sahaayate)

लालो कृष्ण सदा सहायते एक गुजराती फिल्म है, जो  पहली 100 करोड़ कमाने वाली गुजराती फ़िल्म है. अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसे 6 मार्च को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा.

द डायनासोर्स (The Dinosaurs)

द डायनासोर्स एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जिसे मॉर्गन फीमैन ने नैरेट किया है. इसके  प्रोड्यूसर स्टीवन स्पीलबर्ग है. ये शो 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

विद लव (With Love)

तमिल रोमांटिक ड्रामा विद लव  वैलेंटाइन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर आ रही है. अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन की ये फिल्म 6 मार्च से हिंदी समेत कई भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

ये भी पढ़ें- प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को बताया था 'कम पढ़ा-लिखा', अब एक्टर ने दिया करारा जवाब

Subedaar Holi 2026
Advertisment