Rajpal Yadav on Priyadarshan: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस मामले को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि इस समय एक्टर रिहाई पर है. एक्टर जब जेल में तो कई सेलेब्स ने उन्हें लेकर बयान दिया था. इन्हीं में से निर्देशक प्रियदर्शन ने एक्टर की एजुकेशन पर सवाल खड़े किए थे. अब इसे लेकर राजपाल ने जवाब दिया है. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.
राजपाल यादव ने क्या जवाब दिया?
हाल ही में स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने प्रियदर्शन की टिप्पणी पर जवाब दिया. उन्होंने कहा- 'ये बिल्कुल गलत है. प्रियन जी मुझे नहीं जानते. मैं एक पढ़ा-लिखा इंसान हूं. मैंने 11 साल की उम्र से लेकर 55 साल की उम्र तक काम किया है. बड़े-बड़े दिग्गज भी कभी न कभी मुश्किलों में फंस जाते हैं, लेकिन इसका उनकी शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. अगर मेरी शिक्षा कम होती, तो मैं यहां 25-30 साल तक टिक नहीं पाता.'
प्रियदर्शन ने ऐसा क्या कहा था?
बता दें, प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने राजपाल की अगली फिल्म के निर्माताओं से राजपाल को उनकी सामान्य फीस से अधिक भुगतान करने को कहा है. वहीं, उन्होंने एक्टर की एजुकेशन का भी जिक्र किया था और कहा था कि राजपाल कम पढ़ें लिखे हैं इसी वजह से परेशानी में फंसे हैं. दूसरी ओर राजपाल यादव ने हाल ही में बताया कि उनके पास 1200 करोड़ का काम है.
ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस पर किया बड़ा खुलासा, कहां- 'मेरे पास 1200 करोड़... राजा की तरह जीना चाहता हूं'
प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को बताया था 'कम पढ़ा-लिखा', अब एक्टर ने दिया करारा जवाब
Rajpal Yadav on Priyadarshan: प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की एजुकेशन पर कमेंट किया था. अब एक्टर ने इसका जवाब दिया है. एक्टर ने क्या कहा, चलिए जानते हैं.

Rajpal Yadav-Priyadarshan Photograph: (Instagram)