/newsnation/media/media_files/2026/02/18/varanasi-news-2026-02-18-17-04-42.jpg)
बनारस की खबर Photograph: (ANI)
वाराणसी (काशी) में ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. कंपनी को उत्तर रेलवे से 1,200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है. यह नया पुल गंगा नदी पर मौजूदा मालवीय ब्रिज से महज 50 मीटर की दूरी पर बनाया जाएगा.
क्या है इस प्रोजेक्ट की खासियत?
यह पुल आधुनिक इंजीनियरिंग का नमूना होगा, जिसमें एक साथ रेल और सड़क यातायात की सुविधा मिलेगी. बता दें कि निचले हिस्से (Lower Deck) से 4 रेलवे ट्रैक गुजरेंगे. ऊपरी हिस्सा (Upper Deck) से यहां 6-लेन की चौड़ी सड़क बनाई जाएगी. इस ब्रिज को बाने के लिए चार साल समय लिया गया है. मतलब चार साल में इसे बना देना होगा. यह काम लखनऊ डिवीजन के अंतर्गत होगा और इसमें रेलवे और सड़क के पहुंच मार्गों (Approaches) के साथ-साथ बिजली (OHE) का काम भी शामिल है.
ये भी पढ़ें- India AI Summit 2026: 40 टेक कंपनियों के CEO, 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में शामिल
GPT इंफ्रा के साथ मिलकर होगा काम
इस बड़े प्रोजेक्ट को RVNL अकेले नहीं, बल्कि GPT इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड के साथ मिलकर एक जॉइंट वेंचर के तौर पर पूरा करेगी. इस पार्टनरशिप में GPT इंफ्रा की हिस्सेदारी 40% है.
RVNL की आर्थिक स्थिति और भविष्य
बता दें कि कंपनी के पास काम की कोई कमी नहीं है. दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, RVNL के पास कुल 87,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं. कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सलीम अहमद ने बताया कि अगले 3 सालों में 40,000 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट्स पूरे करने पर फोकस है. इससे कंपनी को हर साल लगभग 10,000 से 11,000 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है.
कंपनी नए प्रोजेक्ट्स हासिल करने के लिए बोली लगाने (Bidding) पर भी ध्यान दे रही है.
ये भी पढ़ें- Meerut Metro: मेरठ में चलेगी देश की सबसे तेज स्पीड वाली मेट्रो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us