Meerut Metro: मेरठ में चलेगी देश की सबसे तेज स्पीड वाली मेट्रो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Meerut Metro: उत्तर प्रदेश के मेरठ में नई मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है. 22 फरवरी को पीएम मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे, आइये जानते हैं मेट्रो के बारे में…

Meerut Metro: उत्तर प्रदेश के मेरठ में नई मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है. 22 फरवरी को पीएम मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे, आइये जानते हैं मेट्रो के बारे में…

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Delhi Metro special Station where you need Id Card to exit

Metro (File Photo)

Meerut Metro: उत्तर प्रदेश के एक और शहर में अब मेट्रो चलने वाली है. लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद और नोएडा के बाद मेरठ मेट्रो का उद्घाटन होने वाला है. 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के सराय काले खां से लेकर मेरठ साउथ तक न सिर्फ रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाएंगे बल्कि मेरठ मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाएंगे. मेरठ मेट्रो 23 किलोमीटर लंबे रूट पर दौड़ेगी, जिसमें 13 स्टेशन होंगे. इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2019 में हुई थी. मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो तक सफर करने वाली मेट्रो की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी.  

Advertisment

तेज रफ्तार वाली मेट्रो ट्रेन

ये देश की सबसे तेज रफ्तार वाली मेट्रो होगी. मेट्रो का ये पहला फेज है. पहले फेज में 13 स्टेशन्स शामिल हैं. मेरठ के अलावा, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी और बरेली में इसकी तैयारी हो रही है. 

मेरठ मेट्रो के फीचर्स

  1. अब घंटों में नहीं बल्कि 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ का सफर हो जाएगा
  2. एक बार में 700 यात्री मेट्रो में यात्रा कर सकते हैं
  3. 7 मिनट में  मेट्रो हर मेट्रो स्टेशन पर आएगी
  4. 120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी
  5. 13 स्टेशनों के बीच मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक

मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशनों की सूची इस प्रकार है...

  1. मोदीपुरम
  2. मोदीपुरम डिपो
  3. मेरठ उत्तर
  4. डौरली
  5. एमईएस कॉलोनी
  6. बेगम पुल
  7. भैसाली
  8. मेरठ सेंट्रल
  9. ब्रह्मपुरी
  10. शताब्दीनगर
  11. रिठानी
  12. परतापुर 
  13. मेरठ साउथ

(मेरठ साउथ से रैपिड रेल पकड़कर दिल्ली या गाजियाबाद आया जा सकता है.)

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

मेरठ साउथ स्टेशन से पीएम मोदी पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. सात मिनट में मेट्रो के फेरे से यात्रियों को लंबे इंतजार नहीं करना पड़ेगा. हर एक स्टेशन पर यात्रियों को वाशरूम और पेयजल की सुविधा मिलेगी. स्टेशन्स पर दिव्यांग यात्रियों को भी सभी सुविधाएं दी जाएंगी. मेरठ मेट्रो के दूसरे चरण में 13 किलोमीटर का ट्रैक बिछाया जाएगा. मेरठ मेट्रो के स्टेशन्स, एलिवेटेड, अंडरग्राउंड और भूतल पर बने हैं.

Advertisment