उत्तर प्रदेश: भारी बारिश से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, गंगा भी उफान पर
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण, गंगा सहित कई बड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जबकि कुछ जगहों पर घाघरा और शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
highlights
- घाघरा और शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर
- कई इलाकों में गंगा और यमुना का भी जलस्तर बढ़ा
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण, गंगा सहित कई बड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जबकि कुछ जगहों पर घाघरा और शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
केन्द्रीय जल आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, शारदा नदी खेरी के शारदानगर में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और पल्लिया कलान में लाल निशान पर है, जबकि घाघरा नदी बाराबंकी के इल्गिन पुल, अयोध्या और बलिया के तुर्तीपार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
इसके अलावा कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। फतेहगढ़, कन्नौज, इलाहाबाद, मिर्जापुर और बलिया के कई इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि यमुना भी ईटावा और इलाहाबाद के नैनी में सामान्य स्तर से ऊपर बह रही है। गोमती नदी लखनऊ, सीतापुर और जौनपुर में उफान पर है।
और पढ़ें: जम्मू पुुलिस ने मुजफ्फरनगर से लश्कर 'आतंकी' संदीप को किया गिरफ्तार
सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के अनुसार, गोरखपुर के बर्दघाट में 130 मिमी, बस्ती में 90 मिमी, महाराजगंज में 78.2 मिमी बारिश के साथ आज राज्य के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों और पूर्वी क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई है।
और पढ़ें: बिहार के डिप्टी CM बने रहेंगे तेजस्वी यादव, RJD विधायकों का फुल सपोर्ट
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonu Sood WhatsApp Blocked: 2 दिन से बंद है सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट, नहीं कर पा रहे हैं जरूरतमंदों की मदद
-
Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने उठाया बड़ा कदम , एक्टर साहिल खान हुए गिरफ्तार
-
Samantha Ruth Birthday: साउथ इंडस्ट्री की दिवा 37 साल की हुईं आज, ऐसा रहा है सामंथा का फिल्मी करियर
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट