लखनऊ में हज हाउस की बदल दी गई तस्वीर, चढ़ा भगवा रंग
इस बार सभी सीमा को पार करते हुए यूपी के हज हाउस पर भगवा रंग चढ़ा दिया गया।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश में योगी 'राज' के शुरू होने के साथ ही असर भी दिखने लगा है। लखनऊ की सड़कों पर अब 'समाजवादी लाल' के बाद भगवा रंग छाने लगा है। इस बार सभी सीमा को पार करते हुए यूपी के हज हाउस पर भगवा रंग चढ़ा दिया गया। सफेद और हरे रंग से रंगी इन दीवारों को भगवा रंग में रंग दिया गया है।
बीते दिनों लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भगवा रंग में रंगा जा चुका है।
हज हाउस को भगमामय बनाने पर यूपी के मंत्री मोहसीन रज़ा ने कहा है कि 'ऐसे चीज़ों में विवाद करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि भगवा रंग एक उज्ज्वल और ऊर्जावान रंग है जिससे दीवारें सुंदर दिखती है। विपक्ष के पास हमारे खिलाफ कोई बड़ा मुद्दा नहीं है इसलिए वो बेवजह चीज़ों को बढ़ा रहें है।'
There is no need for controversy in such things, saffron is an energetic and bright looking colour, the building looks beautiful. Opposition has no big issues against us so they raise inconsequential things: Mohsin Raza,UP Minister on Haj House painted saffron pic.twitter.com/ZsvWLJt4wv
— ANI UP (@ANINewsUP) January 5, 2018
इस खबर की जानकारी के बाद विपक्षी दलों से लेकर उलेमाओं ने एतेराज़ जताया हैं। हालांकि यह पहला मामला नही है। सरकार बनने के बाद से ही भगवा रंग का जादू दिखने लगा था।
सबसे पहले गाडियों में सीटों पर भगवा रंग के तौलिए, स्टेज पर भगवा रंग, भगवा रंग के कालीन, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कमरों में भगवा रंग के पर्दे और यहां तक की सरकारी बस भी भगवा रंग में रंगी गई।
और पढ़ें: ट्रिपल तलाक बिल लटका, राज्यसभा में आज नहीं हुई चर्चा, अब बजट सत्र से उम्मीद
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट