योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोमती रिवर फ्रंट, सफाई को लेकर अफसरों को दिया निर्देश
उत्तर प्रेदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिलेश सरकार के उन तमाम महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे है, जहाँ की शिकायत मिली हैं। इसी के मद्देनज़र आज मुख्यमंत्री गोमती रिवर फ्रंट अपने मंत्रियों के साथ पहुंचे।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रेदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों अखिलेश सरकार के उन तमाम महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे है, जहां शिकायत मिली हैं। इसी के मद्देनज़र आज मुख्यमंत्री गोमती रिवर फ्रंट अपने मंत्रियों के साथ पहुंचे।
वहां उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट की समीक्षा की। सिंचाई विभाग समेत तमाम विभागों के अधिकारी और मंत्री मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट के बारे में पूरा ले-आउट समझा।
मुख्यमंत्री ने गोमती नदी में गिर रहे गंदे नालों पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा तुरंत निर्देश दिए कि नालों का पानी गोमती नदी में न जाए। आपको बता दे कि हैदर कैनाल और कुकरैल नाले लखनऊ के सबसे बड़े नाले है जो नदी को सबसे ज्यादा गन्दा कर रहे हैं।
और पढ़ें: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर गन्ना किसानों को मिलेगा बकाया भुगतान
मुख्यमंत्री की तरफ से इन दोनों नालों को रोकने के आदेश दिए गए हैं। यह मीटिंग करीब 45 मिनट चली। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोमती नदी इतनी साफ़ हो, कि शहर के लोग इसमें नहा सकें, इसके जल का आचमन कर सकें।
सफाई के अलावा मुख्यमंत्री ने गोमती रिवर फ्रंट में हो रही फिजूलखर्ची पर भी नाराज़गी जताई, और इसे रोकने के लिए तमाम निर्देश दिए। जानकारी के लिए अभी तक इस प्रोजेक्ट पर 1427 करोड़ रूपये खर्च किये जा चुके हैं।
और पढ़ें: कॉमेडियन कपिल शर्मा एक और मुसिबत में, मिल सकती है 'एयर इंडिया' से चेतवानी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonu Sood WhatsApp Blocked: 2 दिन से बंद है सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट, नहीं कर पा रहे हैं जरूरतमंदों की मदद
-
Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने उठाया बड़ा कदम , एक्टर साहिल खान हुए गिरफ्तार
-
Samantha Ruth Birthday: साउथ इंडस्ट्री की दिवा 37 साल की हुईं आज, ऐसा रहा है सामंथा का फिल्मी करियर
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट