UP चुनाव 2017: बिसाहड़ा गांव में पोलिंग बूथ पर सुबह-सुबह वोटिंग के लिए उमड़े लोग
पश्चिमी यूपी के 73 विधानसभा सीटों पर लोग आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं
नई दिल्ली:
पश्चिमी यूपी के 73 विधानसभा सीटों पर लोग आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में भी लोक शांति पूर्वक तरीके से लाइन में लगकर वोटिंग कर रहे हैं।
Dadri: Polling underway in Bishada, people cast their votes #uppolls2017 pic.twitter.com/5YEC0AxX5l
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2017
ये वही गांव हैं जहां साल 2015 में अखलाक नाम के एक मुस्लिम शख्स पर अपने घर में गौ मांस पकाने का आरोप लगाकर भीड़ ने पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी थी।
ये भी पढ़ें: Live: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 73 सीटों पर मतदान शुरू, 839 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
अखलाक की हत्या के बाद गांव में महीनों तक दो संप्रदायों के बीच तनाव बना रहा था जिसपर राजनीतिक पार्टियों ने अपने फायदे की रोटी जमकर सेंकी थी।
गौरतलब है कि इन 73 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बिसाहड़ा में चुनावी रैली की थी।
People arrive for voting in Dadri's Bishada #uppolls2017 pic.twitter.com/pOqyz1ans4
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2017
यूपी विधानसभा के 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के चुनाव के तहत 15 जिलों के 73 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। परिणाम 11 मार्च को आएंगे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी