logo-image

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में फंसे गायत्री प्रजापति के घर पहुंची पुलिस

जिस समय पुलिस गायत्री प्रजापति के लखनऊ में गौतमपल्ली स्थित आवास पहुंचे तो वे वहां मौजूद नहीं थे। थोड़ी देर रुकने के बाद पुलिस वापस लौट गई।

Updated on: 28 Feb 2017, 07:02 PM

नई दिल्ली:

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में फंसे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति के लखनऊ स्थित आवास पर मंगलवार को पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंचे जवानों ने कहा कि वे जरूरी साक्ष्य जुटाने आए थे।

जिस समय पुलिस गायत्री प्रजापति के लखनऊ में गौतमपल्ली स्थित आवास पहुंचे तो वे वहां मौजूद नहीं थे। थोड़ी देर रुकने के बाद पुलिस वापस लौट गई।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में सुप्रीम कोर्ट ने प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में पीड़िता ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में 164 के तहत अपना बयान दर्ज करा दिया था।

इस मामले में गिरफ्तारी से रोक के लिए प्रजापति ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर रखी है। इस मामले की सुनवाई 6 मार्च को होगी।

इसे भी पढ़ेंः समाजवादी पार्टी नेता गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में गायत्री प्रजापति सहित सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास, धमकी, पॉस्को एक्ट सहित आईपीसी की अन्य गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज किया।

इसे भी पढ़ेंः चुनावी माहौल में सपा को सुप्रीम कोर्ट का करारा झटका, गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैंगरेप मामले में FIR का आदेश

पीड़ित महिला ने कहा था कि वह तीन साल पहले गायत्री प्रजापति से खनन की जमीन के लिए उनके पांच गौतमपल्ली स्थित आवास पर मिली थी। जहां उन्होंने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद गायत्री समेत सात लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।