Holi School Holiday 2026: किस दिन है स्कूलों में होली की छुट्टी? 2 या 4 मार्च, जानें आपके राज्य का हाल

Holi School Holiday 2026: रंगों का त्योहार होली हर साल उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन 2026 में इसकी तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. कोई 3 मार्च तो कोई 4 मार्च को रंग वाली होली बता रहा है.

Holi School Holiday 2026: रंगों का त्योहार होली हर साल उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन 2026 में इसकी तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. कोई 3 मार्च तो कोई 4 मार्च को रंग वाली होली बता रहा है.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
School Holiday 2025 Latest News

Holi School Holiday 2026: रंगों का त्योहार होली हर साल उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन 2026 में इसकी तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. कोई 3 मार्च तो कोई 4 मार्च को रंग वाली होली बता रहा है. दरअसल, पंचांग के अनुसार होलिका दहन 2 मार्च को और रंग वाली होली 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मनाई जाएगी. छुट्टियों का फैसला राज्यों के आधिकारिक कैलेंडर के आधार पर होता है, इसलिए अलग-अलग राज्यों में छुट्टी की तारीख अलग दिख रही है.

Advertisment

दिल्ली: एक दिन की आधिकारिक छुट्टी

डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन दिल्ली की वेबसाइट edudel.nic.in पर जारी कैलेंडर के अनुसार 4 मार्च 2026 को दिल्ली के स्कूलों में होली की छुट्टी तय है. यानी आधिकारिक तौर पर एक दिन का अवकाश रहेगा. हालांकि, कुछ निजी स्कूल 3 मार्च को भी अवकाश या आधे दिन की छुट्टी दे सकते हैं। अभिभावकों को स्कूल से पुष्टि कर लेनी चाहिए.

मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब का अपडेट

भारत सरकार के पोर्टल india.gov.in के अनुसार मध्य प्रदेश में 2 और 3 मार्च को होली अवकाश निर्धारित है. 4 मार्च को छुट्टी रहेगी या नहीं, यह स्थानीय प्रशासन या स्कूल नोटिस पर निर्भर करेगा.

हरियाणा और पंजाब ने 4 मार्च को होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इन राज्यों में स्कूलों के बंद रहने की संभावना है, लेकिन अंतिम पुष्टि के लिए आधिकारिक नोटिस देखना जरूरी है.

बिहार: दो दिन की छुट्टी तय

बिहार में आमतौर पर होली पर दो दिन का अवकाश मिलता है. शिक्षा विभाग के कैलेंडर के मुताबिक 3 और 4 मार्च 2026 को स्कूल बंद रहेंगे. ऐसे में विद्यार्थियों को लगातार दो दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा. फिर भी अभिभावकों को अपने-अपने स्कूल से संपर्क कर लेना चाहिए.

राजस्थान: स्थिति आंशिक स्पष्ट

राजस्थान में आधिकारिक कैलेंडर (rajsmsa.nic.in) के अनुसार 2 और 3 मार्च को होली अवकाश तय है. 4 मार्च को छुट्टी को लेकर अभी स्पष्ट घोषणा नहीं हुई है. यदि राज्य सरकार या शिक्षा विभाग 4 मार्च को भी अवकाश घोषित करता है तो स्कूल प्रशासन अलग से सूचना जारी करेगा.

उत्तर प्रदेश: चार दिन की छुट्टी संभव?

Government of Uttar Pradesh के कैलेंडर के अनुसार 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली का अवकाश निर्धारित है. 3 मार्च को लेकर अभी असमंजस बना हुआ है. अगर 3 मार्च को भी छुट्टी घोषित होती है तो 1 मार्च (रविवार) के साथ मिलाकर छात्रों को लगातार चार दिन का अवकाश मिल सकता है.

क्या करें अभिभावक और छात्र?

राज्यवार अलग-अलग तिथियों के कारण भ्रम स्वाभाविक है. इसलिए बेहतर होगा कि विद्यार्थी और अभिभावक अपने स्कूल के आधिकारिक नोटिस, वेबसाइट या प्रिंसिपल से संपर्क कर अंतिम जानकारी लें. इससे छुट्टियों की सही तारीख स्पष्ट होगी और त्योहार की तैयारी भी बिना चिंता के की जा सकेगी.

यह भी पढ़ें - जानें क्या है 'लाट साहब' जुलूस की परंपरा, जिसके चलते शाहजहांपुर में तिरपाल से ढकी गईं 92 मस्जिद और मजार

utility
Advertisment