/newsnation/media/media_files/2025/01/30/PncYrVrVt0Rxx8JxXADx.jpg)
UPI payment Photograph: (UPI payment)
UPI Wrong Payment Rules: UPI ने रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद आसान बना दिया है. अब कैश रखने की जरूरत नहीं, बस फोन उठाइए, ऐप खोलिए, QR स्कैन कीजिए और कुछ सेकंड में भुगतान पूरा. लेकिन यही तेज़ी कई बार परेशानी का कारण भी बन जाती है.
अक्सर जल्दबाजी में गलत मोबाइल नंबर, गलत UPI ID या अमाउंट में एक-दो डिजिट ज्यादा डाल दिए जाते हैं. नतीजा ये होता है कि पैसा किसी अनजान व्यक्ति के खाते में चला जाता है. अगर रकम छोटी हो तो चिंता कम होती है, लेकिन बड़ी रकम गलती से चली जाए तो घबराहट होना स्वाभाविक है. हालांकि, राहत की बात ये है कि अगर सही समय पर सही कदम उठाए जाएं, तो आपका पैसा वापस मिलने की पूरी उम्मीद रहती है.
सबसे पहले तुरंत शिकायत दर्ज करें
अगर आपने गलती से किसी गलत UPI ID या नंबर पर भुगतान कर दिया है और सामने वाला व्यक्ति पैसा लौटाने से मना कर रहा है, तो बिना देरी किए शिकायत दर्ज करें. ध्यान रखें कि गलत ट्रांजैक्शन होने के 3 घंटे के अंदर शिकायत करना बेहद जरूरी होता है.
आप अपने UPI ऐप के जरिए ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं या फिर अपने बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल करके भी कंप्लेंट दर्ज करवा सकते हैं. जितनी जल्दी शिकायत होगी, पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी ज्यादा होगी.
रिसीवर का अकाउंट करवाएं फ्रीज
गलत खाते में गए पैसे का गलत इस्तेमाल न हो, इसके लिए रिसीवर का अकाउंट फ्रीज करवाया जा सकता है. अकाउंट फ्रीज होने के बाद उस खाते से कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा.
इसके लिए आप नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके पूरी जानकारी दे सकते हैं. इसके अलावा अपने बैंक में लिखित शिकायत देकर भी यह प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. चाहें तो रिसीवर के बैंक के नोडल ऑफिसर से भी संपर्क किया जा सकता है.
NPCI पोर्टल पर भी दर्ज करें शिकायत
अगर बैंक या UPI ऐप से समस्या हल नहीं होती है, तो आप NPCI के ग्रिवांस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यहां ट्रांजैक्शन ID डालकर कंप्लेंट करनी होती है. शिकायत के बाद एक रेफरेंस नंबर मिलता है, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव
गलत UPI ट्रांजैक्शन से बचने के लिए हमेशा QR कोड स्कैन करके पेमेंट करें. अमाउंट डालने के बाद दोबारा जांच जरूर करें और स्क्रीन पर दिख रहे रिसीवर के नाम को ध्यान से पढ़ें. एक छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: निकालना चाहते हैं PF का पैसा, इन UPI ऐप की ले सकते हैं मदद
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us