Budget 2026: किसानों के लिए AI क्रांति! मल्टीलिंगुअल टूल से रिस्क कम, हाई वैल्यू फसलें से कमाई बढ़ेगी

Budget 2026: बजट में किसानों की उत्तम फसल और कमाई को बढ़ाने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने किसानों की फसल की पैदावार को ज्यादा करने के लिए मल्टीलिंगुअल AI एग्रीकल्चर टूल लॉन्च करने की घोषणा की है.

Budget 2026: बजट में किसानों की उत्तम फसल और कमाई को बढ़ाने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने किसानों की फसल की पैदावार को ज्यादा करने के लिए मल्टीलिंगुअल AI एग्रीकल्चर टूल लॉन्च करने की घोषणा की है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Budget-for-farmer

Budget 2026: इस साल के बजट में सरकार ने किसानों का विशेष ध्यान रखा है. किसानों की फसल की पैदावार बढ़ाने के AI तकनीकि का प्रयोग करने के लिए एक एग्रीकल्चर टूल लॉन्च करने की घोषणा की है. इस AI टूल के जरिए किसान अपनी फसल की पैदावार को बढ़ा सकेंगे. आइए जानते हैं इससे जुड़ी सारी बातें विस्तार से.

Advertisment

क्या है मल्टीलिंगुल AI एग्रीकल्चर टूल?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों की फसल की अच्छी पैदावार और नुकसान को कम करने के लिए तकनीकि के प्रयोग पर जोर देने की बात कही. उन्होंने किसानों के लिए AI तकनीक पर आधारित एग्रीकल्चर टूल लॉन्च करने की घोषणा की है. इस टूल के जरिए किसानों को आसान भाषा में उत्तम फसल के लिए हर तरह की सलाह दी जाएगी. इसके साथ ही मौसम की जानकारी और बाजार में फसल से मूल्य से संबंधित सभी जानकारियां दी जाएंगी. इस टूल के साथ ICAR के वैज्ञानिकों को भी जोड़ा जाएगा. किसानों को अच्छी फसल के लिए कृषि वैज्ञानिक फसल से जुड़ी मिट्टी, मौसम और खेती से जुड़े हर सवाल का सरल भाषा में जबाव बताने का काम करेंगे. इस टूल का प्रयोग करने से किसानों की फसल का नुकसान भी कम होगा. और उन्हें अपनी फसल का पूरा मूल्य प्राप्त होगा. जिसकी वजह से किसानों की आय में इजाफा होगा. 

एग्रीकल्चर टूल से बढ़ेगी आय और रोजगार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई तकनीकी का प्रयोग करने की सलाह दी है. एग्रीकल्चर टूल के जरिए तटीय इलाकों में नारियल, चंदन, कोको और काजू जैसी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके साथ ही पहाड़ी इलाको में बादाम, अखरोट और पाइन नट्स जैसी फसलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सरकार का मानना है नई तकनीकी के जरिए इन फसलों की पैदावार करने से किसानों की आमदनी अच्छी होगी. इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: बजट में आम आदमी के लिए क्या सस्ता और क्या महंगा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

national news budget Utilities news Union Budget 2026
Advertisment