/newsnation/media/media_files/2025/03/11/DqYKaX6RF9aPsFkIIRhN.jpg)
Bank Holidays
Bank Holiday: मार्च 2026 त्योहारों से भरा महीना रहने वाला है. इस दौरान देशभर में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. बता दें कि इन छुट्टियों में 5 रविवार, 2 शनिवार और अलग-अलग राज्यों के 11 स्थानीय त्योहार शामिल हैं. ऐसे में अगर आपको बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें.
इस महीने 5 रविवार और 2 शनिवार की रहेगी छुट्टी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टी सूची के अनुसार इस महीने 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 14 मार्च (दूसरा शनिवार) और 28 मार्च (चौथा शनिवार) को भी सभी बैंकों में अवकाश रहेगा.
किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्य में अलग-अलग दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी. तो आइए जानते हैं किस राज्य में किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी.
2 मार्च- होलिका दहन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी.
3 मार्च- होलिका दहन, होली, दुलहंडी, डोल जात्रा, अट्टुकल पोंगल के मौके पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गोवा, बिहार, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे.
4 मार्च- होली, धुलेटी, और याओसांग के मौके पर त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और मेघालय के सभी बैंक बंद रहेंगे.
13 मार्च- मिजोरम में चापचर कुट महोत्सव के मौके पर राज्य के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी.
17 मार्च- जम्मू और कश्मीर में शब-ए-कद्र के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी.
19 मार्च- गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष, साजिबु नोंगमा पंबा और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के मौके पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा और आंध्र प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे.
20 मार्च- ईद-उल-फितर और जुमातुल विदा के अवसर पर जम्मू और कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी.
21 मार्च- ईद-उल-फितर के मौके पर केरल, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी.
26 मार्च- श्री राम नवमी के मौके पर गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे.
27 मार्च- मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में श्री राम नवमी के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी.
31 मार्च- महावीर जयंती के मौके पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी.
पहले से करें बैंकिंग काम की योजना
हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी. फिर भी नकद जमा, बड़ी निकासी या चेक क्लियरेंस जैसे कामों में देरी हो सकती है. इसलिए त्योहारों के इस व्यस्त महीने में बैंकिंग काम पहले से निपटाना समझदारी होगी.
यह भी पढ़ें- New Rule: 1 मार्च से होंगे कई बड़े बदलाव, रोजमर्रा के जीवन पर पड़ेगा असर, फ्रॉड पर लगेगी लगाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us