PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 22वीं किस्त से पहले अलर्ट, इन वजहों से लाखों किसानों की अटक सकती है रकम

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त से पहले किसानों के लिए जरूरी सूचना है. e-KYC, जमीन रिकॉर्ड और आधार लिंक बैंक खाता अपडेट नहीं होने पर 2 हजार रुपये की किस्त अटक सकती है.

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त से पहले किसानों के लिए जरूरी सूचना है. e-KYC, जमीन रिकॉर्ड और आधार लिंक बैंक खाता अपडेट नहीं होने पर 2 हजार रुपये की किस्त अटक सकती है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana Photograph: (AI)

PM Kisan Yojana: देश की बड़ी आबादी आज भी खेती पर निर्भर है. किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं. अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और करोड़ों किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इस बार भी कई किसानों को झटका लग सकता है. तो आइए यहां जानते हैं कि किन किसानों को ये राशि नहीं मिलेगी.

Advertisment

जमीन नहीं होने पर पैसे नहीं मिलेंगे

आपको बता दें कि सरकार ने हाल में लाभार्थियों का दोबारा सत्यापन (वेरिफिकेशन) किया है. जांच के दौरान कई नाम सूची से हटा दिए गए, क्योंकि वे तय नियमों पर खरे नहीं उतरे. योजना का सबसे अहम नियम यह है कि लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके नाम पर कृषि योग्य जमीन दर्ज है. जो किसान बटाई या किराये पर खेती करते हैं लेकिन जमीन उनके नाम नहीं है, वे पात्र नहीं माने जाएंगे. राज्य सरकारों के भूमि रिकॉर्ड से डेटा मिलान किया जाता है. अगर रिकॉर्ड अधूरा या गलत है तो किस्त रुक सकती है. 

अन्य वजहें

कई राज्यों में फार्मर आईडी भी अनिवार्य कर दी गई है. इसके अलावा e-KYC कराना जरूरी है. जिन किसानों ने अब तक e-KYC पूरी नहीं की है, उनकी अगली किस्त अटक सकती है. यह प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए ओटीपी से की जा सकती है. कुछ मामलों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी जरूरी होता है.

ध्यान रखें ये बातें

बैंक खाते का आधार से लिंक होना भी अनिवार्य है. अगर NPCI मैपिंग अपडेट नहीं है या बैंक डिटेल्स में गड़बड़ी है तो पेमेंट फेल हो सकता है. नाम, जन्मतिथि या आधार नंबर में गलती भी समस्या बन सकती है.

कब आएगी 22वीं किस्त?

22वीं किस्त की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि होली से पहले राशि ट्रांसफर हो सकती है. किसानhttps://pmkisan.gov.in/ पर जाकर “Know Your Status” विकल्प से अपना स्टेटस जांच सकते हैं. e-KYC और Land Seeding की स्थिति जरूर देखें. समय रहते जरूरी सुधार कर लेने से 2,000 रुपये की किस्त सुरक्षित मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें- होली से पहले आएंगे 2000 रुपये? जानिए PM किसान की 22वीं किस्त की संभावित तारीख और जरूरी शर्तें

utility PM Kisan Yojana Utilities news
Advertisment