/newsnation/media/media_files/2025/11/08/pm-kisan-yojana-2025-11-08-13-29-23.jpg)
सांकेतिक तस्वीर Photograph: (NN)
PM Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में, यानी 2,000-2,000 रुपये करके, सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है. अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.
मार्च में जारी हो सकती है किस्त
सरकार की ओर से अभी तक 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले पैटर्न को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि यह किस्त मार्च 2026 में जारी हो सकती है. योजना के तहत आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त ट्रांसफर की जाती है. 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी, ऐसे में अगली किस्त मार्च में आने का अनुमान है.
होली के बाद की किसानों को मिलेगी राशि?
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि होली से पहले भी किसानों के खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं. हालांकि बैंक छुट्टियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को देखते हुए यह थोड़ा मुश्किल माना जा रहा है. इसलिए अधिक संभावना है कि होली के बाद ही किसानों को यह राशि मिले.
लाभ पाने के लिए ये काम करना है जरूरी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि किस्त का लाभ पाने के लिए e-KYC और आधार लिंकिंग अनिवार्य है. जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है या जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उनके खाते में 2,000 रुपये की किस्त अटक सकती है. इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट कर लें.
कैसे चेक करें स्टेटस
किसान अपने भुगतान की स्थिति आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है. स्टेटस चेक करने से यह पता चल जाएगा कि 22वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं. ऐसे में सभी पात्र किसानों के लिए जरूरी है कि वे समय रहते e-KYC, आधार सीडिंग और बैंक विवरण की जांच कर लें, ताकि 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के उनके खाते में पहुंच सके.
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया, पूरा करें ये काम वरना नहीं आएगी अगली किश्त
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us