होली के बाद आने वाली है मौज! PM-Kisan की 22वीं किस्त के साथ इस राज्य के किसानों का हो सकता है डबल फायदा

PM Kisan Yojana: PM-Kisan की 22वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है. इस राज्य के किसानों को केंद्र की 2,000 रुपये की किस्त के साथ राज्य योजना से अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना.

PM Kisan Yojana: PM-Kisan की 22वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है. इस राज्य के किसानों को केंद्र की 2,000 रुपये की किस्त के साथ राज्य योजना से अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana Photograph: (AI)

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. खेती-किसानी के लिए आर्थिक मदद की आस लगाए किसानों के लिए राहत भरी खबर है. माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही 2,000 रुपये की अगली किस्त किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकती है.

Advertisment

कब तक आएगी सम्मान निधि की राशि 

PM-Kisan योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है. हालांकि, 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन होलिका दहन (3 मार्च) और होली (4 मार्च) के मद्देनजर संभावना जताई जा रही है कि त्योहार के तुरंत बाद राशि जारी की जा सकती है.

यहां के किसानों को मिल सकता है अतिरिक्त लाभ

इस बार बिहार के किसानों के लिए खास खुशखबरी हो सकती है. राज्य सरकार की कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 3,000 रुपये अतिरिक्त सहायता दी जाती है. ऐसे में यदि केंद्र और राज्य सरकार की किस्त एक साथ जारी होती है, तो बिहार के किसानों के खाते में इस बार दो हजार रुपये की जगह 3 हजार रुपये तक आ सकते हैं.

इन शर्तों पर ही मिलेगी किस्त

हालांकि, किस्त पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. सबसे पहले, पीएम किसान पोर्टल पर आधार आधारित e-KYC कराना अनिवार्य है. इसके अलावा भूलेख सत्यापन (Land Seeding) पूरा होना चाहिए. बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI मैपिंग सक्रिय रहनी चाहिए. आवेदन फॉर्म में नाम, पता या बैंक खाते की जानकारी में किसी भी प्रकार की गलती होने पर भुगतान अटक सकता है.

कैसे करें चेक

किसान अपनी किस्त की स्थिति जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर “Know Your Status” या “Beneficiary Status” विकल्प में रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज कर सकते हैं. सभी जानकारी सही होने पर किस्त सीधे बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 22वीं किस्त से पहले अलर्ट, इन वजहों से लाखों किसानों की अटक सकती है रकम

PM Kisan yojna
Advertisment