महिलाओं के लिए कमाई का बड़ा मौका, इस LIC योजना से हर महीने मिलेंगे 7 हजार रुपए; जानिए कैसे करें आवेदन

LIC Bima Sakhi Yojana: एलआईसी बीमा सखी योजना से महिलाएं हर महीने 7,000 रुपए तक कमा सकती हैं. जानिए पात्रता और क्या है इसकी आवेदन प्रक्रिया.

LIC Bima Sakhi Yojana: एलआईसी बीमा सखी योजना से महिलाएं हर महीने 7,000 रुपए तक कमा सकती हैं. जानिए पात्रता और क्या है इसकी आवेदन प्रक्रिया.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
LIC Bima Sakhi

LIC Bima Sakhi Photograph: (NN)

LIC Bima Sakhi Yojana: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) समय-समय पर अलग-अलग वर्गों के लिए नई योजनाएं लाती रहती है. अब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एलआईसी ने ‘बीमा सखी योजना’ शुरू की है. इस योजना के जरिए महिलाएं हर महीने 7 हजार रुपए तक की आमदनी प्राप्त कर सकती हैं.

Advertisment

क्यों ये योजना इतनी खास

एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत देशभर की महिलाओं को एलआईसी एजेंट के रूप में ट्रेनिंग दी जाती है. यह एक सरकारी सहयोग से संचालित योजना है, जिसका मकसद महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. योजना में शामिल होने वाली महिलाओं को ट्रेनिंग के दौरान भी मासिक भुगतान किया जाता है. पहले वर्ष में 7,000 रुपए प्रति माह, दूसरे वर्ष में 6,000 रुपए प्रति माह और तीसरे वर्ष में 5,000 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं.

टारगेट पूरा करने पर मिलता है इंसेंटिव

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिलाएं एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं. यदि वे अपना तय लक्ष्य पूरा करती हैं तो उन्हें कमीशन आधारित इंसेंटिव भी मिलता है. यानी मासिक मानदेय के अलावा अतिरिक्त कमाई का भी मौका मिलता है.

कैसे करें आवेदन

इस योजना के लिए आवेदन करना बेहद आसान है. इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. इसके अलावा वे अपनी नजदीकी एलआईसी शाखा में जाकर भी आवेदन कर सकती हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘बीमा सखी’ विकल्प पर क्लिक करना होगा और अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी. फॉर्म भरने के बाद उसे जांचकर कैप्चा दर्ज कर सबमिट करना होता है.

कितनी चाहिए योग्यता

योग्यता की बात करें तो आवेदन करने के लिए महिला का 10वीं पास होना जरूरी है. इसके लिए 10वीं का प्रमाण पत्र और उसकी सत्यापित प्रति देनी होगी. साथ ही आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे.

इन महिलाओं के लिए खास अवसर

इस योजना के लिए आयु सीमा 18 से 70 वर्ष तय की गई है. हालांकि, जो महिलाएं पहले से LIC की एजेंट या कर्मचारी हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन नहीं कर सकतीं. यह योजना उन महिलाओं के लिए खास अवसर है जो घर बैठे सम्मानजनक आय का साधन चाहती हैं और आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी की ऊर्जा क्रांति, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में अब तक 3.93 लाख रूफ प्लांट स्थापित

LIC Bima yojna
Advertisment