कब तक FD पर रहेंगे डिपेंड? इन स्कीम में निवेश करके हो सकते हैं टेंशन फ्री,​ मिलेगा सेफ और बेहतरीन रिर्टन

काफी समय से FD पर मिलने वाला ब्याज काफी कम हो चुके हैं. यह कई निवेशकों को अधिक आकर्षित नहीं लगता है. ऐसे में अब उपभोक्ता नए विकल्प की तलाश में रहे हैं.

काफी समय से FD पर मिलने वाला ब्याज काफी कम हो चुके हैं. यह कई निवेशकों को अधिक आकर्षित नहीं लगता है. ऐसे में अब उपभोक्ता नए विकल्प की तलाश में रहे हैं.

author-image
Mohit Saxena
New Update
saving your money

Photograph: (Freepik)

Investment Tips: भारत में आज भी लोग निवेश को लेकर फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर अधिक निर्भर हैं. लोग इसे काफी सेफ ऑप्शन मानते हैं. बैंक में पैसे जमा करने के बाद आपको तय समय पर ब्याज के साथ पूरी रकम वापस मिल जाती है. इसमें काफी कम जोखिम होता है. काफी समय से FD पर मिलने वाले ब्याज काफी कम हो चुके हैं. यह कई निवेशकों को अधिक आकर्षित नहीं लगता. ऐसे में कई लोग रिटर्न के लालच में कई जोखिम वाले निवेश को चुन लेते हैं. 

Advertisment

इसमें पैसे डूबने का खतरा बना रहता है. हालांकि अच्छी बात यह है कि सरकार की ऐसी कई योजनाएं हैं जो सुरक्षित होने के साथ कई मामलों में FD से बेहतर रिटर्न दे सकती हैं. इन योजनाओं में लॉन्ग टर्म में लाभ मिल सकता है. अगर आप भी सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो इन सरकारी इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के बारे में जानना आपके के लिए फायदेमंद होने वाला है.  

NPS में मिल सकता है बेहतर रिटायरमेंट फंड

नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS एक सरकारी रिटायरमेंट स्कीम है. इसे खास तौर पर भविष्य की सबसे सुरक्षित योजनाओं में एक माना जाता है. इस योजना में निवेश की गई राशि को अलग-अलग एसेट क्लास जैसे सरकारी बॉन्ड और इक्विटी में लगा दिया जाता है. इस तरह से लंबी अवधि में अच्छे रिटर्न मिलने की आशंका होती है. NPS एक लॉग टर्म स्कीम है. इसका लाभ आपको रिटायरमेंट के लिए मजबूत फंड बनाने में सहायता मिलती है. 

इस निवेश करने वालों को करीब 8 प्रतिशत तक का औसत रिटर्न मिलता है. 60 साल की उम्र के बाद इसमें जमा राशि का एक भाग निकाला जा सकता है. वहीं बाकी रकम से पेंशन की व्यवस्था की जाती है. वहीं इसके साथ ही योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स रूल्स के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है.  

आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड 

अगर आप ऐसा निवेश चाहते हैं, जिसमें सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न मिले, तो RBI फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड्स पर भी नजर डाल सकते हैं. यह सीधे भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए हैं. ऐसे में निवेश को काफी सुरक्षित माना जाता है. इन बॉन्ड्स की खासियत है कि इनकी ब्याज दर वक्त पर बदली भी जा सकती है. 

इससे निवेशकों को बाजार के हिसाब से लाभ मिल सकता है. फिलहाल इन बॉन्ड्स पर करीब 8.05 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है. कई बैंक में FD से अधिक हो सकता है. इसमें निवेश की प्रक्रिया काफी सरल होती है. इसे RBI रिटेल प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीदा जा सकता है. 

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम 

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी NSC भी सरकार की काफी मशहूर बचत स्कीम है. यह खास तौर पर उनक लोगों के लिए काफी बेहतर मानी जाती है जो सुरक्षित होने के साथ निश्चित रिटर्न वाला निवेश पसंद करते हैं. NSC में आमतौर पर 5 वर्ष की मैच्योरिटी अवधि होती है. इस दौरान निवेश पर तय ब्याज मिल जाता है. इस योजना पर करीब 7.7 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है. 

इसकी एक खास बात यह भी है कि इसमें निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है. छोटी रकम से निवेश आरंभ किया जा  सकता है. इसे आम लोगों के लिए आसान बना देता है. अगर आप लाॅन्ग टर्म के लिए सेफ इन्वेस्टमेंट साथ टैक्स में बचत चाहते हैं तो NSC एक बेहर विकल्प हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: Holi बीती…लेकिन नहीं आया पैसा! किसानों के खाते में कब आएगी 22वीं किस्त? यहां जानिए

FD
Advertisment