/newsnation/media/media_files/2026/02/16/holid-special-train-list-2026-02-16-14-35-15.jpg)
Holi Special Train List: होली का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली से बिहार और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है. लंबी वेटिंग लिस्ट और कन्फर्म टिकट की परेशानी को देखते हुए इंडियन रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है.
रेलवे के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च के पहले सप्ताह तक चलाई जाएंगी. यात्रियों के लिए इन ट्रेनों की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुकी है.
नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल (04054/04053)
दिल्ली से बिहार के यात्रियों के लिए नई दिल्ली से बरौनी के बीच रोजाना स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.
- 04054: 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक शाम 7:50 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन रात 10:00 बजे बरौनी पहुंचेगी.
- 04053: 22 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक बरौनी से सुबह 12:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 3:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
यह ट्रेन गोरखपुर, छपरा और हाजीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.
नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल (04060/04059)
सुपौल और आसपास के इलाकों के यात्रियों के लिए भी विशेष सेवा शुरू की गई है.
- 04060: 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक रोज रात 9:35 बजे नई दिल्ली से चलकर तीसरे दिन सुबह 4:00 बजे सुपौल पहुंचेगी.
- 04059: 22 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक सुपौल से सुबह 7:00 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
यह ट्रेन हाजीपुर, बरौनी, मानसी और सहरसा मार्ग से होकर चलेगी.
दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल (04010/04009)
सीतामढ़ी के लिए दो विशेष फेरे चलाए जाएंगे.
- 04010: 26 फरवरी और 5 मार्च 2026 को रात 11:05 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर अगले दिन रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी.
- 04009: 27 फरवरी और 6 मार्च 2026 को सीतामढ़ी से रात 11:55 बजे चलकर अगले दिन रात 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
यह सेवा गोरखपुर, नरकटियागंज और रक्सौल के रास्ते संचालित होगी.
आनंद विहार से बिहार के विभिन्न रूट
-आनंद विहार-लौकहा बाजार (04014/04013)
27 फरवरी और 6 मार्च को दोपहर 3:40 बजे आनंद विहार से चलकर अगले दिन रात 8:15 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी. वापसी ट्रेन 28 फरवरी और 7 मार्च को चलेगी.
आनंद विहार-शेखपुरा (04070/04069)
20, 24, 27 फरवरी और 3, 6 मार्च 2026 को विशेष फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन पटना और डीडीयू स्टेशन पर ठहराव के साथ आनंद विहार और शेखपुरा के बीच चलेगी.
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से टिकट बुक करें और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें। होली के मद्देनजर अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा सकते हैं.
इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहार पर घर लौटने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे वे सुरक्षित और आरामदायक तरीके से अपने परिवार के साथ होली मना सकें.
य़ह भी पढ़ें - यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अब मिलेगा इमरजेंसी कोटा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us