New Update
/newsnation/media/media_files/k5in6ZqUg6uBsUllzWYF.jpg)
Vande Bharat Train
रेल यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है.अब अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में भी इमरजेंसी कोटा लागू किया जा रहा है. रेलवे बोर्ड ने इसका आदेश जारी कर दिया है. अब तक इन ट्रेनों में सिर्फ महिला कोटा, दिव्यांग (PwD), सीनियर सिटीजन और ड्यूटी पास कोटा ही लागू था. लेकिन अब खास हालात में यात्रियों को सीट/बर्थ मिलने में आसानी होगी.
Advertisment
क्या है नया नियम?
- अमृत भारत ट्रेनों में (जहां 7 या उससे ज्यादा स्लीपर कोच हैं)
- 24 बर्थ का इमरजेंसी कोटा तय किया गया है.
- वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अलग-अलग क्लास में इमरजेंसी कोटा होगा:
इतनी सीटें होंगी रिजर्व
1A (फर्स्ट एसी)
- वीकडे: 4 बर्थ, वीकेंड: 6 बर्थ
2A (सेकंड एसी)
- वीकडे: 20 बर्थ, वीकेंड: 30 बर्थ
3A (थर्ड एसी)
- वीकडे: 24 बर्थ, वीकेंड: 42 बर्थ
कब से मिलेगा कोटा?
रेलवे ने कहा है कि यह कोटा ARP (एडवांस रिज़र्वेशन पीरियड) या नो-बुकिंग डेट जो पहले हो से लागू किया जाएगा.
क्यों है ये फैसला अहम?
- अचानक यात्रा करनी पड़े तो टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ेगी
- खास जरूरत वाले यात्रियों को राहत
- डिमांड के हिसाब से रेलवे समय-समय पर कोटा में बदलाव भी कर सकेगा
रेलवे बोर्ड के अनुसार, ज़ोनल रेलवे जरूरत और सीटों की उपलब्धता देखकर इमरजेंसी कोटा को एडजस्ट कर सकते हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us