होली पर जरा संभलकर! एक क्लिक में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट; साइबर ठगी से ऐसे बचें

Holi Scam 2026: होली के मौके पर बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जानें फेक ईमेल, होली पास स्कैम और फर्जी कॉल्स से सुरक्षित रहने के जरूरी टिप्स.

Holi Scam 2026: होली के मौके पर बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जानें फेक ईमेल, होली पास स्कैम और फर्जी कॉल्स से सुरक्षित रहने के जरूरी टिप्स.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Cyber Fraud

सांकेतिक तस्वीर Photograph: (Grock)

Holi Scam 2026: होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक रंग, ऑफर्स और आकर्षक डिस्काउंट की बहार आ जाती है. लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ जाता है और गिफ्ट्स व पास खरीदने की होड़ लग जाती है. लेकिन जैसे-जैसे त्योहार की रौनक बढ़ती है, वैसे-वैसे साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकती है.

Advertisment

इन बातों का रखें खास ख्याल

त्योहार के दौरान सबसे ज्यादा खतरा फेक ईमेल और मैसेज से होता है. स्कैमर्स आकर्षक ऑफर्स, गिफ्ट हैम्पर, लॉटरी जीतने या भारी छूट का लालच देकर ईमेल या मैसेज भेजते हैं. इनमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप किसी फर्जी वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं या आपके डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है. इसलिए किसी भी अनजान ईमेल या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले भेजने वाले का ईमेल एड्रेस जरूर जांचें. बिना पुष्टि के किसी भी लिंक पर क्लिक न करें.

ऐसे भी हो सकती है धोखाधड़ी

होली पार्टी या इवेंट पास के नाम पर भी धोखाधड़ी तेजी से बढ़ती है. कई जालसाज महंगे पास को बेहद कम कीमत में देने का झांसा देते हैं, जैसे 5000 रुपये का पास केवल 499 रुपये में. लोग ऑफर देखकर जल्दबाजी में भुगतान कर देते हैं और बाद में ठगी का शिकार हो जाते हैं. हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय प्लेटफॉर्म से ही टिकट या पास खरीदें. किसी अनजान लिंक या QR कोड के जरिए भुगतान करने से बचें.

फर्जी कस्टमर केयर कॉल से भी बचें

इसके अलावा, त्योहार के समय फर्जी कस्टमर केयर कॉल भी बढ़ जाते हैं. जालसाज बैंक अधिकारी या कंपनी प्रतिनिधि बनकर कॉल करते हैं और आकर्षक ऑफर या समस्या समाधान का दावा करते हैं. इस दौरान वे OTP, कार्ड डिटेल्स या अन्य निजी जानकारी मांग सकते हैं. याद रखें, कोई भी बैंक या अधिकृत संस्था कभी फोन पर OTP या पासवर्ड नहीं मांगती. ऐसी कॉल्स पर भरोसा न करें और तुरंत कॉल काट दें.

होली की खुशियों को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है. समझदारी और सावधानी ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है.

यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग में 2.5 या 2.8 फिटमेंट फैक्टर से दोगुनी सैलरी? जानिए क्या है गणित

cyber fraud holi
Advertisment