8वें वेतन आयोग में 2.5 या 2.8 फिटमेंट फैक्टर से दोगुनी सैलरी? जानिए क्या है गणित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर भ्रम दूर करें. जानिए डीए मर्जर का असर और असली सैलरी बढ़ोतरी कितनी हो सकती है.

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर भ्रम दूर करें. जानिए डीए मर्जर का असर और असली सैलरी बढ़ोतरी कितनी हो सकती है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
8th pay commission

8th pay commission Photograph: (File Photo)

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा “फिटमेंट फैक्टर” की हो रही है. कई सरकारी कर्मचारी मानते हैं कि अगर फिटमेंट फैक्टर 2.5 या 2.8 हुआ तो उनकी सैलरी डेढ़ से दो गुना तक बढ़ जाएगी. लेकिन पिछला अनुभव बताता है कि यह पूरी सच्चाई नहीं है. असल बढ़ोतरी इससे काफी कम हो सकती है. इसकी वजह है डीए मर्जर का असर.

Advertisment

क्या है फिटमेंट फैक्टर

फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक है, जिससे मौजूदा बेसिक पे को गुणा करके नया बेसिक तय किया जाता है. लेकिन नए वेतन आयोग के लागू होने से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा होता है, जो हर छह महीने में बढ़ता है. जब नया वेतन ढांचा लागू होता है, तो पहले डीए को बेसिक में जोड़ा जाता है, फिर फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है. ऐसे में असली बढ़ोतरी कम रह जाती है.

ऐसे समझें पूरा फैक्टर

उदाहरण के तौर पर 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. उस समय डीए 125% तक पहुंच चुका था. मान लीजिए किसी कर्मचारी का बेसिक 7,000 रुपये था. 125% डीए यानी 8,750 रुपये. कुल मिलाकर वह 15,750 रुपये पा रहा था. 2.57 से गुणा करने पर नया बेसिक 18,000 रुपये हुआ. यानी असली बढ़ोतरी सिर्फ 2,250 रुपये, जो करीब 14% थी. इतिहास देखें तो अलग-अलग वेतन आयोगों में वास्तविक बढ़ोतरी 14% से 31% के बीच रही है. केवल 6वें वेतन आयोग में 54% की बड़ी बढ़ोतरी मिली थी. 

क्या हो सकती हैं संभावनाएं

अब 8वें वेतन आयोग की संभावनाएं देखें. लेवल-1 कर्मचारी का मौजूदा बेसिक 18,000 रुपये और डीए 58% है. अगर लागू होने तक डीए 68% पहुंच जाता है, तो कुल वेतन 30,240 रुपये होगा. यदि फिटमेंट फैक्टर 1.9 हुआ तो नया बेसिक 34,200 रुपये और असली बढ़ोतरी लगभग 13% होगी. अगर 2.57 हुआ तो बढ़ोतरी करीब 53% तक जा सकती है और 2.86 होने पर बढ़ोतरी 70% तक पहुंच सकती है. 

असली फायदा डीए की स्थिति पर निर्भर

हालांकि, अंतिम वेतन में एचआरए और अन्य भत्ते भी जुड़ते हैं. लेकिन साफ है कि सिर्फ फिटमेंट फैक्टर देखकर बड़ी उम्मीद बांधना सही नहीं है. असली फायदा डीए की स्थिति और सरकार के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: इस राज्य में 8वां वेतन लागू करने की तैयारी शुरू, जल्द बढ़ेगी कर्मचारियों की पेंशन और सैलरी

8th Pay Commission
Advertisment