Holi 2026 Dry Day: होली पर कई राज्यों में ड्राई डे, जानिए कहां-कहां बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Holi 2026 Dry Day: होली 2026 पर कई राज्यों में ड्राई डे घोषित. जानिए दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें और मार्च में किन-किन तारीखों पर रहेगी शराबबंदी.

Holi 2026 Dry Day: होली 2026 पर कई राज्यों में ड्राई डे घोषित. जानिए दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें और मार्च में किन-किन तारीखों पर रहेगी शराबबंदी.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Liquor Shop Closed

Liquor Shop Closed Photograph: (AI)

Dry Days on 4th March Holi 2026: होली के त्योहार पर कई राज्यों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. 4 मार्च 2026, बुधवार को धुलेंडी के मौके पर अलग-अलग राज्यों ने ड्राई डे घोषित किया है. हालांकि कुछ जगहों पर नियम अलग भी हैं, इसलिए लोगों को पहले से जानकारी रखना जरूरी है.

Advertisment

दिल्ली में क्या रहेगा नियम?

दिल्ली आबकारी विभाग के मुताबिक 4 मार्च को होली के दिन पूरी दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. होटल, क्लब और रेस्तरां में भी शराब परोसने की इजाजत नहीं होगी. सिर्फ लाइसेंस वाले होटलों में रूम सर्विस के जरिए शराब दी जा सकेगी. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने इस बार 4 मार्च को ड्राई डे नहीं रखने का फैसला किया है. ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने नजदीकी दुकान या आधिकारिक सूचना जरूर जांच लें.

उत्तर प्रदेश में कब तक बंदी?

उत्तर प्रदेश में 4 और 5 मार्च को कई जिलों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. प्रयागराज में जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 4 मार्च शाम 5 बजे से 5 मार्च दोपहर 2 बजे तक सभी देशी, विदेशी शराब, बीयर और मॉडल शॉप बंद रहेंगी. नोएडा और गाजियाबाद में होली पार्टियों के लिए FL-11 लाइसेंस जरूरी कर दिया गया है. बिना लाइसेंस शराब परोसने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

महाराष्ट्र में क्या फैसला?

महाराष्ट्र में भी 4 मार्च को ड्राई डे रहेगा. मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि होली पर शराबबंदी लागू रहेगी. इसके अलावा 23 मार्च को शहीद दिवस और 26 मार्च को राम नवमी के दिन भी राज्य में शराब की दुकानें बंद रह सकती हैं.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान

मध्य प्रदेश में होली के दिन शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी. छत्तीसगढ़ में 4 मार्च को धुलेंडी पर पूरे प्रदेश में ठेके बंद रहेंगे. इस बार भांग और भांग घोटा की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. राजस्थान में भी 4 मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेंगी. अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष टीमें बनाई हैं.

ये भी पढ़ें- फिनलैंड के राष्ट्रपति का भारत दौरा 4 मार्च से, रायसीना डायलॉग में बतौर चीफ गेस्ट होंगे शामिल

पंजाब और हरियाणा

हरियाणा में 4 मार्च को ड्राई डे रहेगा. गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में पब, बार और रेस्तरां में शराब परोसने पर रोक होगी. पंजाब में आमतौर पर होली पर शराब की दुकानें बंद रखी जाती हैं. आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला उत्सव के चलते भी प्रशासन सतर्क रहता है.

यह भी पढ़ें: कार निकोबार में डीपीएस डिवाइस से मछली उत्पादन में उछाल, पोषण स्तर बेहतर: मंत्रालय

मार्च 2026 में संभावित ड्राई डे की तारीखें

  • 4 मार्च (बुधवार) – होली, ज्यादातर राज्यों में
  • 21 मार्च (शनिवार) – ईद-उल-फितर (दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र में संभव)
  • 23 मार्च (सोमवार) – शहीद दिवस (मुख्य रूप से महाराष्ट्र)
  • 26 मार्च (गुरुवार) – राम नवमी (दिल्ली, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र)
  • 31 मार्च (मंगलवार) – महावीर जयंती (ज्यादातर उत्तर भारतीय राज्य)

होली के दौरान प्रशासन शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाता है. अगर आप होली पार्टी की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने राज्य के नियम जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: Holi DA Hike: होली पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, राज्य सरकार ने बढ़ा दिया DA, जानें कब से मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें: School Holiday Update: यूपी में 3 दिन की छुट्टी कन्फर्म, जानें आपके शहर में कब तक बंद रहेंगे स्कूल

dry day
Advertisment