/newsnation/media/media_files/2024/10/16/bHQYIXZ8vsivaz6lYz39.jpg)
सांकेतिक तस्वीर
Holi DA Hike: होली के खास मौके पर मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस फैसले के बाद अब राज्य कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा.
कब होगा महंगाई भत्ता लागू
मुख्यमंत्री ने बताया कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन से लागू होगा, जिसका भुगतान मई 2026 में किया जाएगा. इससे लाखों कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा. राज्य सरकार ने यह भी साफ किया है कि यह दर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर होगी. सिर्फ इतना ही नहीं, जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान भी किया जाएगा. यह राशि छह समान किस्तों में मई 2026 से दी जाएगी. इससे कर्मचारियों को एक साथ बड़ी रकम का लाभ मिलने की उम्मीद है.
पेंशनरों को भी दी गई राहत
पेंशनरों को भी राहत दी गई है. जनवरी से फरवरी 2026 की अवधि के लिए 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता उनकी पेंशन पर लागू किया जाएगा. इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आय में भी बढ़ोतरी होगी.
सरकार का उद्देश्य हर वर्ग को राहत पहुंचाना- सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में काम कर रही है. ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत बड़वानी में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. शाम को कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग को राहत पहुंचाना है.
क्या होता है DA?
DA यानी Dearness Allowance एक भत्ता है जो बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है. यह बेसिक सैलरी का एक प्रतिशत होता है, जिसे समय-समय पर महंगाई दर के अनुसार बढ़ाया जाता है. केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई से प्रभावी DA बढ़ाती है. अक्सर त्योहारों से पहले इसकी घोषणा की जाती है ताकि कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक मदद मिल सके. इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को होली पर बड़ी राहत मिली है.
यह भी पढ़ें: DA Hike: होली से पहले सरकार ने खोला खजाना, इन कर्मचारियों की आई मौज, महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us