Gold Silver Rate: सोना 1.55 लाख के पार, चांदी में भी उछाल; क्या वैश्विक तनाव से बढ़ी मांग?

Gold Silver Price: 19 फरवरी 2026 को सोना 1.55 लाख रुपये के पार पहुंचा, चांदी में भी तेजी. वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग से बाजार में उछाल. आइए जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Gold Silver Price: 19 फरवरी 2026 को सोना 1.55 लाख रुपये के पार पहुंचा, चांदी में भी तेजी. वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग से बाजार में उछाल. आइए जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Gold Silver Price

Gold Silver Price Photograph: (NN)

Gold-Silver Price: सराफा बाजार में 19 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली. घरेलू वायदा बाजार में सोना 1.55 लाख रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि चांदी में भी मजबूत उछाल दर्ज किया गया है. बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग ने कीमती धातुओं को सहारा दिया है.

Advertisment

बाजार में खरीददारों का दबदबा

Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला सोना करीब 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ लगभग 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा. वहीं 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी में 0.46 फीसदी की तेजी रही और यह करीब 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई. इससे साफ है कि बाजार में इस समय खरीदारों का दबदबा बना हुआ है.

अमेरिका-ईरान विवाद भी है कारण

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों को मजबूती मिली है. न्यूयॉर्क कमोडिटी मार्केट में सोना करीब 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 4,981 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है. डॉलर में उतार-चढ़ाव और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर मोड़ा है. ऐसे माहौल में सोना पारंपरिक रूप से सबसे भरोसेमंद निवेश माना जाता है.

क्या कहते हैं जानकार

बाजार जानकारों के अनुसार, वायदा कारोबार में नए सौदे बन रहे हैं. इसके अलावा शादियों का सीजन होने से भौतिक मांग भी बढ़ी है. इक्विटी बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशक अपना पैसा सोना-चांदी जैसे सुरक्षित साधनों में लगा रहे हैं. इन सभी कारणों ने मिलकर कीमतों को रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचा दिया है.

निवेश से पहले सावधानी जरूरी

हालांकि, विशेषज्ञों की राय है कि निवेश से पहले सावधानी जरूरी है. यदि वैश्विक तनाव जारी रहता है और डॉलर कमजोर होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है. इसका असर घरेलू बाजार में भी नई ऊंचाइयों के रूप में दिख सकता है. लेकिन मुनाफावसूली शुरू होने पर तेज गिरावट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. कुल मिलाकर, फिलहाल सराफा बाजार में मजबूती का रुख है, लेकिन निवेशकों को सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: दो दिन गिरावट के बाद फिर चढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें अब क्या हैं आपके शहर में दाम

Utility News Gold Silver Price
Advertisment