Gold-Silver Price Today: दो दिन गिरावट के बाद फिर चढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें अब क्या हैं आपके शहर में दाम

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज थम गया. इसके बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला.

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज थम गया. इसके बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold price 18 February 2026

सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल Photograph: (Freepik)

Gold Price Today: दुनियाभर के बाजार में इनदिनों उठा-पटक देखने को मिल रही है. जिसका असर भारतीय शेयर बाजार के साथ सर्राफा कारोबार में भी देखने को मिल रहा है. भारतीय सर्राफा बाजार में दो दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर से उछाल दर्ज किया गया. इस दौरान सोने की कीमतों में 1600 रुपये तो चांदी 6630 रुपये के उछाल के साथ कारोबार करती दिखी. फिलहाल 22 कैरेट सोने की कीमत 140,928 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 153,740 रुपये प्रति दस  ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत 237,860 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई है.

Advertisment

MCX और विदेशी बाजार में सोने-चांदी का भाव

उधर भारतीय बाजार के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमत 1981 रुपये यानी 1.31 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 153,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है. जबकि चांदी का भाव 8012 रुपये यानी 3.50 प्रतिशत बढ़कर 236,795 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 46.40 डॉलर यानी 0.95 प्रतिशत उछाल के साथ 4,952.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी 1.92 डॉलर यानी 2.60 प्रतिशत उछाल के साथ 75.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

दिल्ली-मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली140,388153,150237,380
मुंबई140,626153,410237,790
कोलकाता140,443153,210237,480
चेन्नई141,038153,860238,490
नोएडा140,663153,450237,860
गुरुग्राम140,635153,420237,360
चंडीगढ़140,809153,610238,200
लखनऊ140,663153,450237,860
जयपुर140,608153,390237,760
पटना140,598153,380237,300

Gold Silver Price Today
Advertisment