Free LPG Cylinder: होली पर मिलने वाला है मुफ्त गैस सिलेंडर! जानें कहां और किसे होगा लाभ

Free LPG Cylinder: होली से पहले दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी राहत. दिल्ली में 853 रुपये खाते में ट्रांसफर होंगे, जबकि यूपी में उज्ज्वला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा.

Free LPG Cylinder: होली से पहले दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी राहत. दिल्ली में 853 रुपये खाते में ट्रांसफर होंगे, जबकि यूपी में उज्ज्वला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
LPG Cylinder

LPG Cylinder Photograph: (File Photo)

Free LPG Cylinder: होली का त्योहार नजदीक है और घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं. ऐसे समय में रसोई का खर्च बढ़ जाता है, खासकर गैस सिलेंडर का. दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने गरीब परिवारों को राहत देने के लिए खास इंतजाम किए हैं.  दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि होली पर पात्र परिवारों के बैंक खाते में सीधे 853 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. यह राशि गैस सिलेंडर भरवाने के लिए दी जा रही है, ताकि लोगों को त्योहार के समय आर्थिक मदद मिल सके. इस योजना के लिए सरकार ने करीब 242 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. 

Advertisment

किन परिवारों को होगा फायदा 

अनुमान है कि दिल्ली के लगभग 17.5 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को इसका फायदा मिलेगा. खास बात यह है कि जिन घरों में पाइपलाइन गैस (पीएनजी) कनेक्शन है, वे भी इस सहायता के हकदार होंगे. हालांकि, केवल वैध राशन कार्डधारी परिवार ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे. सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और बिना राशन कार्ड वाले परिवार इसके दायरे से बाहर रहेंगे.

यूपी में महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर

वहीं उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा. राज्य सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सीधी राहत मिलेगी. इस योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जिनका नाम उज्ज्वला योजना में दर्ज है.

आवेदन से पहले रखना होगा इन बातों का ध्यान

उज्ज्वला योजना के तहत नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदक महिला की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए. घर में पहले से किसी ऑयल कंपनी का एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए. आवेदक को यह भी प्रमाणित करना होगा कि वह गरीब परिवार से संबंध रखती हैं.

ये दस्तावेज हैं जरूरी

आवेदन के लिए केवाईसी फॉर्म, आधार कार्ड, पते का प्रमाण, राशन कार्ड, परिवार के वयस्क सदस्यों के आधार की कॉपी, बैंक खाता विवरण और डेप्रिवेशन डिक्लेरेशन जैसे दस्तावेज जरूरी हैं. आवेदन गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जा सकता है. त्योहार से पहले सरकार की यह पहल लाखों परिवारों की रसोई का बोझ हल्का करेगी.

यह भी पढ़ें: Free LPG Cylinder: होली पर दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, मुफ्त मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

Free LPG Cylinder
Advertisment