/newsnation/media/media_files/2026/01/21/free-gas-cylinder-2026-01-21-15-27-18.jpg)
Free LPG Cylinder: दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. जी हां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने होली जैसे बड़े त्योहार को देखते हुए दो मुफ्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है. खास बात यह है कि ये सिलेंडर होली के अलावा दिवाली के त्योहार पर भी दिया जाएगा. बता दें कि इस प्रस्ताव को पहले कैबिनेट में मंजूरी मिली थी. अब सरकार ने होली से पहले बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत रसोई गैस के पैसे सीधे एलपीजी धारकों के खाते में जमा किए जाएंगे.
कौन से लोग ले सकेंगे लाभ?
यह योजना खासतौर पर राशन कार्ड धारक और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) परिवारों के लिए लागू की गई है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जिनके पास दिल्ली का वैध राशन कार्ड है. अनुमान है कि करीब 17.5 लाख राशन कार्ड धारक परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान
योजना को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा,
' कैबिनेट ने फ्री सिलेंडर देने के फैसले पर मुहर लगा दी है. होली और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर दिल्ली के राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा. यह योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम है.'
सीएम ने यह भी साफ किया कि PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन वाले राशन कार्ड धारकों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा.
कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?
योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को:
- आधार कार्ड
- दिल्ली के पते वाला राशन कार्ड जरूरी होगा. इन दस्तावेजों के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें - दिल्ली: गांधी नगर बाजार के व्यापारियों की केंद्रीय बजट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us