Bank Holiday In March: मार्च में होली समेत कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Bank Holiday In March: मार्च की शुरुआत के साथ ही त्योहारों और वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग का दौर शुरू हो जाता है. ऐसे में बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम समय पर निपटाना बेहद अहम हो जाता है.

Bank Holiday In March: मार्च की शुरुआत के साथ ही त्योहारों और वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग का दौर शुरू हो जाता है. ऐसे में बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम समय पर निपटाना बेहद अहम हो जाता है.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Bank Holiday 2026

Bank Holiday In March: मार्च की शुरुआत के साथ ही त्योहारों और वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग का दौर शुरू हो जाता है. ऐसे में बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम समय पर निपटाना बेहद अहम हो जाता है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी अवकाश सूची के मुताबिक मार्च 2026 में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और जम्मू समेत कई राज्यों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. लगातार छुट्टियों की वजह से शाखाओं में कामकाजी दिन सीमित रहेंगे, जिससे अंतिम समय में भीड़ और देरी की आशंका बढ़ सकती है. 

Advertisment

इतनी लंबी छुट्टियां क्यों?

मार्च हमेशा से दो कारणों से खास रहता है त्योहारों की भरमार और वित्तीय वर्ष का समापन। इस बार छुट्टियों का गणित कुछ यूं बन रहा है:

- 5 रविवार महीने में पड़ रहे हैं

- दूसरा और चौथा शनिवार बैंकिंग नियमों के अनुसार अवकाश रहेगा.

- होली, ईद, महावीर जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों के साथ कई राज्यों के क्षेत्रीय पर्व भी शामिल हैं.  इन सबको मिलाकर कई राज्यों में कुल 12 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. 

राज्यवार अवकाश का असर

मार्च के अलग-अलग दिनों में विभिन्न राज्यों में छुट्टियां घोषित की गई हैं. कुछ तिथियों पर केवल चुनिंदा राज्यों में अवकाश रहेगा, जबकि कुछ दिन ऐसे भी होंगे जब अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

उदाहरण के तौर पर, 4 मार्च और 26 मार्च को कई बड़े राज्यों में एक साथ अवकाश रहेगा. वहीं 21 मार्च को देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे, कुछ राज्यों को छोड़कर. महीने के अंतिम दिन यानी 31 मार्च को भी कई राज्यों में अवकाश रहेगा, जो वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण तारीख मानी जाती है.

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

लगातार छुट्टियों के चलते चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट जारी करने, लोन प्रोसेसिंग और केवाईसी अपडेट जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं. यदि आपको बैंक मैनेजर से मिलना है या किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने हैं, तो छुट्टियों का कैलेंडर पहले से देख लें.

हालांकि राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, यूपीआई और एटीएम 24x7 उपलब्ध रहेंगी. फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसे अधिकांश काम ऑनलाइन निपटाए जा सकते हैं.

प्लानिंग से बचें परेशानी

मार्च में कामकाजी दिनों की संख्या कम रहने के कारण अंतिम सप्ताह में शाखाओं पर भीड़ बढ़ना तय है. बेहतर होगा कि टैक्स, निवेश, लोन ईएमआई या अन्य जरूरी वित्तीय कार्य समय रहते पूरे कर लें. सही प्लानिंग से आप लंबी छुट्टियों के बावजूद बिना तनाव के अपने बैंकिंग काम निपटा सकते हैं.

यह भी पढ़ें - Who Is Sahil Lotra: कौन हैं साहिल लोत्रा? जिन्हें माना जा रहा है जम्मू-कश्मीर का 'सीक्रेट वेपन'
 

utility
Advertisment