/newsnation/media/media_files/2026/02/25/who-is-sahil-lotra-can-be-proved-secret-weapon-in-ranji-trophy-finals-for-jammu-kashmir-2026-02-25-18-11-08.jpg)
Who Is Sahil Lotra can be proved secret weapon in ranji trophy finals for jammu kashmir
Ranji Trophy 2026: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम ने दूसरे दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 527 रन बनाए हैं. इस बीच जम्मू-कश्मीर के लिए बॉलिंग ऑलराउंडर साहिल लोत्रा का नाम चर्चा में आ गया है, जो दूसरे दिन के खेल के खत्म होने तक फिफ्टी लगाकर नाबाद ही लौटे हैं.
कौन हैं साहिल लोत्रा?
जम्मू-कश्मीर की गलियों में खेलकर बड़े हुए साहिल लोत्रा आज अपनी राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. साहिल 27 साल के हैं और कर्नाटक के साथ खेले जा रहे ग्रैंड फिनाले में उन्होंने पहले तो अपनी बल्लेबाजी से कमाल किया है. वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए, जहां उन्होंने 93 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली.
अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए. उनकी इस पारी के बाद अब हर कोई उनकी बॉलिंग का इंतजार कर रहा है. जब वह अपनी ऑफ स्पिन से कर्नाटक के बल्लेबाजों के होश उड़ाने मैदान पर उतरेंगे.
साहिल लौत्रा का अब तक का करियर
जम्मू-कश्मीर के साहिल लौत्रा ने अब तक 21 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 28.76 के औसत से 39 विकेट लिए हैं. इसी के साथ उन्होंने 20.93 के औसत से 670 रन भी बनाए हैं. वहीं, उन्होंने 16 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें 65.11 के औसत से 9 विकेट लिए हैं और 29.22 के औसत से 263 रन बनाए हैं. लौत्रा ने 8 T20s खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए हैं और 24 रन बनाए हैं.
फाइनल में बनाया 527/6 का स्कोर
https://x.com/BCCIdomestic/status/2026591081211830481?s=20
कर्नाटक के साथ खेले जा रहे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पारस की टीम उनके फैसले को सही साबित कर रही है. जम्मू की ओर से शुभम पुंडिर ने शतक लगाया. उनके अलावा यवर हसन, पारस डोगरा, अब्दुल समद, कन्हैया वडावन और साहिल लोत्रा ने फिफ्टी लगाई हैं. इस तरह 2 दिन का खेल खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर का स्कोर 527/6 है.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: भारत की प्लेइंग-11 को लेकर सामने आईं 5 अपडेट, जानिए किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us