IND vs ZIM: भारत की प्लेइंग-11 को लेकर सामने आईं 5 अपडेट, जानिए किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होने वाले बदलाव से जुड़ी 5 अपडेट्स सामने आ रही हैं.

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होने वाले बदलाव से जुड़ी 5 अपडेट्स सामने आ रही हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND vs ZIM possible changes in team india playing 11 in next match in t20 world cup 2026

IND vs ZIM possible changes in team india playing 11 in next match in t20 world cup 2026 Photograph: (Image Source: AFP)

IND vs ZIM: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. अब सुपर-8 में टीम इंडिया को अगला मैच जिम्बाब्वे के साथ 26 फरवरी, गुरुवार को खेलना है. इस मैच से पहले रिपोर्ट्स के हवाले से लगातार खबरें आ रहीं है कि भारत की अंतिम ग्यारह में बदलाव हो सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन अपडेट्स के बारे में बताते हैं, जो इस वक्त क्रिकेट के गलियारों में चर्चा में बनी हुई हैं.

Advertisment

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में हो सकते हैं बदलाव

जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. क्रिकेट के गलियारों में कई प्लेयर्स के नाम की चर्चा चल रही है और इस बीच रिपोर्ट्स के हवाले से बात सामने आ रही है कि अक्षर पटेल को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है. तिलक वर्मा के नाम पर चर्चा है, मगर वह प्लेइंग-11 में बने रह सकते हैं.

रिंकू सिंह प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं, क्योंकि हाल ही में वह फैमिली इमरजंसी के कारण टीम का साथ छोड़कर घर लौटे हैं. वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन में से किसी एक को मौका मिलेगा. संजू सैमसन को मौका मिलने की उम्मीद ज्यादा है, क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते देखा गया.

भारत-जिम्बाब्वे हेड टू हेड (IND vs ZIM Head to Head)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 10 मैच जीते हैं और 3 मैचों में जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की है. ऐसे में हेड टू हेड पूरी तरह से भारत के पक्ष में है.

करो या मरो की स्थिति में होगा मुकाबला

टीम इंडिया चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के साथ गुरुवार को सुपर-8 का अपना दूसरा मैच खेलने वाली है. ये मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति में खेला जाएगा. जो टीम इसे जीतेगी, वो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी और जो टीम हारेगी, उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: ICC T20 रैंकिंग में ईशान किशन को हुआ बड़ा फायदा, पाकिस्तानी ओपनर ने मारी टॉप-3 में एंट्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

IND vs ZIM
Advertisment