ICC T20 रैंकिंग में ईशान किशन को हुआ बड़ा फायदा, पाकिस्तानी ओपनर ने मारी टॉप-3 में एंट्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

ICC T20 Ranking: आईसीसी ने ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को बड़ा फायदा हुआ है. आइए लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

ICC T20 Ranking: आईसीसी ने ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को बड़ा फायदा हुआ है. आइए लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Sonam Gupta
New Update
ICC T20 Ranking

ICC T20 Ranking Photograph: (Image Source: X/AFP)

ICC T20 Ranking: क्रिकेट के गलियारों में इस वक्त टी-20 विश्व कप 2026 की धूम मची हुई है. सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस बीच आईसीसी ने ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा रैंकिंग में जहां, भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा को नुकसान झेलना पड़ा है, तो वहीं ईशान किशन को फायदा हुआ है. तो आइए डालते हैं ताजा रैंकिंग पर एक नजर...

Advertisment

ईशान किशन को हुआ फायदा

ताजा रैंकिंग में भारतीय स्टार ओपनर ईशान किशन को बड़ा फायदा हुआ है. ईशान ने 3 स्थान की छलांग लगाई है और अब पांचवें पायदान पर आ पहुंचे हैं. ईशान की रेटिंग 742 है. इस टूर्नामेंट में अब तक ईशान किशन का बल्ला खूब बोला है. ओपनर ने ईशान ने अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में 193.40 की स्ट्राइक रेट और 35.20 के औसत से 176 रन बनाए हैं.

तिलक वर्मा को रैंकिंग में हुआ भारी नुकसान

तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 पारियों में उनके बल्ले से 118 के स्ट्राइक-रेट से 107 रन बनाए हैं. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद तिलक को ICC टी20 बैटिंग रैंकिंग में 3 स्थान का नुकसान हुआ है. तिलक अब टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर थे. अब तीन स्थान नीचे खिसकने के बाद वो 7वां स्थान पर पहुंच गए हैं. 

साहिबजादा फरहान को हुआ फायदा

ताजा आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान को भी बड़ा फायदा हुआ है. उन्होंने 2 स्थान की छलांग लगाई और 810 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. ये उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है. फरहान टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 5 पारियों में 158.10 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: ICC T20 Rankings: तिलक वर्मा को खराब प्रदर्शन का हुआ भारी नुकसान, जानिए कितने स्थान खिसके नीचे

ishan-kishan T20 World Cup ICC
Advertisment