ICC T20 Rankings: तिलक वर्मा को खराब प्रदर्शन का हुआ भारी नुकसान, जानिए कितने स्थान खिसके नीचे

ICC T20 Rankings : भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है. उन्हें कितने स्थान का नुकसान हुआ है. आइए इस बारे में जानते हैं.

ICC T20 Rankings : भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है. उन्हें कितने स्थान का नुकसान हुआ है. आइए इस बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Tilak Varma

Tilak Varma Photograph: (AFP)

ICC T20 Rankings : आईसीसी की ओर से ताजा टी20 रैंकिंग जारी की गई है. ऐसे में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में बड़ा नुकसान हुआ है. तिलक वर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना स्थान से गंवाना पड़ गया है. अब तिलक टॉप 5 से बाहर हो गए हैं. 

Advertisment

तिलक वर्मा को रैंकिंग में हुआ भारी नुकसान

तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 पारियों में उनके बल्ले से 118 के स्ट्राइक-रेट से 107 रन बनाए हैं. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद तिलक को आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में 3 स्थान का नुकसान हुआ है. तिलक अब टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर थे. अब तीन स्थान नीचे खिसकने के बाद वो 7वां स्थान पर पहुंच गए हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

इस समय तिलक वर्मा 730 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 7वें स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की थी. उस समय उन्होंने 845 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले तिलक वर्मा चोटिल हुए थे. इसके बाद से जब उन्होंने टीम इंडिया में वपासी की है तो वो रंग में नजर नहीं आ रहे हैं. उनके निराशाजनक प्रदर्शन का नुकसान इंडियन क्रिकेट टीम को उठाना पड़ा है. अब इसका असर टी20 बैटिंग रैंकिंग में भी नजर आया है. 

रैकिंग में इन खिलाड़ियों को भी मिला फायदा

आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारत के ईशान किशन को तीन स्थान का फायदा हुआ है. अब वो टॉप 5 में एंट्री कर चुके हैं. ईशान 742 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 5वें स्थान पर बने हुए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 877 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर 1 पर बने हुए हैं. टी20 बॉलिंग रैंकिंग की बात करें तो जसप्रीत बुमराह को 7 पायदान का फायदा हुआ है. वो 669 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 8वें स्थान तक बने हुए हैं. बॉलिंग रैंकिंग में 790 रेटिंग प्वाइंट  

ये भी पढ़ें :T20 World Cup के इतिहास में कब-कब हुआ भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला, जानिए कैसा रहा रिजल्ट

T20 world Cup 2026 tilak verma ICC T20 Rankings
Advertisment