मशहूर एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन, 10 दिनों से खराब थी सेहत
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 62 साल की थीं और किडनी की समस्या से जूझ रही थीं।
मुंबई:
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 62 साल की थीं और किडनी की समस्या से जूझ रही थीं। पिछले 10 दिनों से वह हॉस्पिटल में एडमिट थीं।
रीता के निधन की जानकारी सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, 'बड़े दुख के साथ इस बात की सूचना दे रहा हूं कि रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका अंतिम संस्कार 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में होगा। हम सभी के लिए वह मां की तरह थीं। उन्हें बहुत याद करेंगे...'
ये भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ये एक्टर बनेगा डॉ हाथी?
इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कई दिनों से रीता की तबीयत खराब थी। किडनी की समस्या की वजह से उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था। खराब सेहत के बावजूद वह 'निमकी मुखिया' की शूटिंग कर रही थीं। इस सीरियल में वह इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं।
सूत्र ने एजेंसी से बताया, 'रीता ने रात लगभग 1.30 के आसपास दम तोड़ दिया। उनके परिवार के सदस्य सुबह 4 बजे के आसपास उनका शव ले गए।'
अपने पांच दशक के करियर में रीता 'कभी हां कभी ना', 'क्या कहना', 'दिल विल प्यार व्यार' और 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने गुजराती फिल्मों में भी काम किया है।
वह कई टेलीविजन सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं, 'निमकी मुखिया' में वह परिवार की दादी इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं।
(IANS इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स' में संवादों के लिए एक्टर्स जिम्मेदार नहीं- दिल्ली HC
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonu Sood WhatsApp Blocked: 2 दिन से बंद है सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट, नहीं कर पा रहे हैं जरूरतमंदों की मदद
-
Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने उठाया बड़ा कदम , एक्टर साहिल खान हुए गिरफ्तार
-
Samantha Ruth Birthday: साउथ इंडस्ट्री की दिवा 37 साल की हुईं आज, ऐसा रहा है सामंथा का फिल्मी करियर
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट