logo-image
लोकसभा चुनाव

'कुमकुम' के एक्टर हुसैन की 8 साल बाद टीवी पर वापसी, जानें किस शो में आएंगे नज़र

हुसैन को एक समय पर टीवी का चॉकलेटी ब्वॉय कहा जाता था। उन्होंने कई टीवी शो, रिएलिटी शो और डांस शो किए।

Updated on: 17 Apr 2017, 10:33 AM

नई दिल्ली:

'कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन' में 'सुमित' बनकर सभी के दिलों में जगह बनाने हुसैन कुवाजेर्वाला कई दिनों से टीवी की दुनिया से गायब हैं। लेकिन पूरे आठ साल बाद हुसैन एक बार फिर डेली शो में वापसी करने को तैयार हैं।

हुसैन को एक समय पर टीवी का चॉकलेटी ब्वॉय कहा जाता था। उन्होंने कई टीवी शो, रिएलिटी शो और डांस शो किए, लेकिन 'कुमकुम' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल के बाद कोई डेली शो नहीं किया। उस वक्त से ही हुसैन की काफी संख्या में फैन फॉलोइंग है।

ये भी पढ़ें: एजाज खान ने दी पीएम और सीएम योगी को हार्ले डेविडसन बंद कराने की चुनौती

जानकारी के मुताबिक, हुसैन विपुल डी शाह के शो 'सजन से झूठ मत बोलो' के 'सीजन 2' में नजर आ सकते हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि अभी इसके लिए बातचीत चल रही है, लेकिन कुछ फाइनल नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: एकता कपूर ने रखा डिजिटल दुनिया में कदम, 'एएलटी बालाजी एप्लिकेशन' को किया लांच

'कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन' स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। यह भारत के सबसे अधिक समय तक प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों में से एक है। यह कार्यक्रम 7 साल तक चलता रहा। सीरियल का आखिरी एपिसोड 13 मार्च 2009 को प्रसारित हुआ था।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)