Pics: दिल्ली वालों को लंदन पसंद, मुंबईकरों की बाली पसंदीदा जगह
भारतीय कहां घूमना पसंद करते हैं और कहां लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं, इस बारे में एयरबीएनबी ने भारत के यात्रा रुझान के बारे में जानकारी दी है।
नई दिल्ली:
अगर आप घूमने के शौकीन है और ऐसी जगहें ढूंढ रहे है जहां आपको सुकून मिल सके तो आपके लिए कुछ ऐसी जगह है जहां आप अपने परिवार,दोस्तों के साथ आरामदायक छुट्टियां बिता सकते है। भारतीय कहां घूमना पसंद करते हैं और कहां लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं, इस बारे में एयरबीएनबी ने भारत के यात्रा रुझान के बारे में जानकारी दी है।
भारतीय कहां घूमना पसंद करते हैं और कहां लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं, इस बारे में एयरबीएनबी ने भारत के यात्रा रुझान के बारे में जानकारी दी है।
इंटरनेशनल ट्रेवल ट्रिप औसत छह से सात दिन की होती हैं, क्योंकि पर्यटक अपनी पसंदीदा जगह को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते हैं। टॉप इंटरनेशनल जगहों में दिल्ली वासियों को लंदन पसंद है।
मुंबई वासियों को बाली पसंद है। बाली भारतीय पर्यटकों का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। स्काई स्कैनर के डाटा में विश्व के सबसे बड़े द्वीप देश की यात्रा मई में बुकिंग करने पर सस्ता पड़ेगा। कोरल रीफ और साफ नीले पानी के लिए लोकप्रिय यह देश समुद्र तट का सैर पसंद करने वालों को जरूर पसंद आएगा।
टॉप स्थानीय और नजदीकी पर्यटन स्थलों की बात करे तो दिल्ली के लोग शिमला जाना पसंद करते है। वीकेंड हो या हॉलीडेज दिल्लीवासियों का पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है।
मुंबई के लोग लोनावाला घूमने जाना पसंद करते हैं। लोनावाला भारत के महाराष्ट्र राज्य में पुणे ज़िले का ख़ूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है।
बेंगलुरू के लोगों का ऊटी और चेन्नई के लोगों का पुदुच्चेरी पसंदीदा स्थानीय पर्यटन स्थल है।
बेंगलुरू के लोगों को पेरिस आकर्षित करता है, तो चेन्नई को लोगों को सिंगापुर भाता है।
इंटरनेशनल ट्रिप पर कोलकाता के लोग प्राग जाना पसंद करते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट