/newsnation/media/media_files/2026/02/11/humayun-kabir-2026-02-11-07-17-48.jpg)
West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में ‘बाबरी मस्जिद’ के नाम पर नई मस्जिद बनाए जाने की घोषणा के बाद राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है. जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के प्रमुख और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता हुमायूं कबीर इस घोषणा के बाद लगातार चर्चा में हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि मस्जिद का निर्माण कार्य आज, 11 फरवरी 2026, दोपहर 12 बजे से औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा. प्रस्तावित स्थल मुर्शिदाबाद के बेलडांगा क्षेत्र में स्थित है, जहां तैयारियां तेज कर दी गई हैं.
हुमायूं कबीर ने दी ये जानकारी
हुमायूं कबीर के अनुसार, निर्माण कार्य शुरू करने से पहले एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा. सुबह करीब 10 बजे आधारशिला रखने की प्रक्रिया की जाएगी. इस दौरान लगभग 1000 से 1200 मौलाना, मुफ्ती, कारी और कुरान के हाफिज मौजूद रहेंगे, जो करीब दो घंटे तक कुरान की तिलावत करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 से 1 बजे के बीच निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है, हालांकि किसी भी वीआईपी व्यक्ति को विशेष रूप से आमंत्रित नहीं किया गया है.
VIDEO | Murshidabad, West Bengal: JUP founder Humayun Kabir says, “The construction of the Babri Masjid will begin in Murshidabad on Wednesday and will be completed within two years.”
— Press Trust of India (@PTI_News) February 10, 2026
(Full video available on https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/CjzZlw0AGN
300 करोड़ की लागत से बनेगी मस्जिद
कबीर ने बताया कि मस्जिद निर्माण पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है. फिलहाल करीब 6 करोड़ रुपये का चंदा इकट्ठा हुआ है. शुरुआत में इस परियोजना को पूरा करने के लिए 3 साल का समय तय किया गया था, लेकिन निर्माण कंपनी के साथ हुए समझौते के अनुसार अब इसे 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि 6 दिसंबर 2025 को बोर्ड लगाने के बावजूद कुछ तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण काम शुरू होने में देरी हुई.
VIDEO | Murshidabad, West Bengal: "Babri Masjid construction will begin in Murshidabad on Wednesday... It will be completed within 2 years, says JUP founder Humayun Kabir.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 10, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/dv5TRARJn4)#WestBengalpic.twitter.com/UjsA7R8XOJ
सीएम योगी के बयान पर कबीर का पलटवार
इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा. उन्होंने साफ कहा कि जो लोग बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, उनका यह सपना कयामत तक भी पूरा नहीं होगा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में संविधान के तहत उन्हें धार्मिक स्थल बनाने का अधिकार है और वे मस्जिद निर्माण का काम जारी रखेंगे.
#WATCH | Murshidabad, West Bengal: On UP CM Yogi Adityanath's statement, former TMC leader and Jan Unnayan Party chief Humayun Kabir says, "...Let Yogi Adityanath speak. It is Mamata Banerjee who is the CM of Bengal. Constitution of India provides me the right to build a mosque;… https://t.co/Uc31T5GglPpic.twitter.com/KdOB2mdcYr
— ANI (@ANI) February 10, 2026
बाबरी मस्जिद विवाद
आपको बता दें कि बाबरी मस्जिद विवाद देश के सबसे संवेदनशील मुद्दों में से रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में फैसला देते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया था और मुस्लिम पक्ष को अलग स्थान पर जमीन देने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद यह मुद्दा समय-समय पर चर्चाओं में आता रहता है.
यह भी पढ़ें- कोलकाता में पूर्व टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर पर हमला, 25–30 लोगों पर गंभीर आरोप
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us