/newsnation/media/media_files/2026/02/05/west-bengal-budget-mamata-banarjee-2026-02-05-15-24-48.jpg)
बंगाल सरकार ने पेश किया बजट Photograph: (TMC)
West Bengal Budget 2026: पश्चिम बंगाल विभान सभा में गुरुवार को राज्य का बजट पेश किया गया. पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया. इस बजट में ममता सरकार ने महिलाओं और गिग वर्कर्स को बड़ा तोहफा दिया. ममता सरकार के अंतरिम बजट में सबसे बड़ा एलान महिलाओं और गिग वर्कर्स के लिए किया गया.
लक्ष्मी भंडार योजना की राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी
इसमें 'लक्ष्मी भंडार' योजना शामिल है. जिसके तहत राज्य सरकार 500 रुपये की बढ़ोतरी की है. जिससे कुल 2.42 करोड़ महिलाओं को फायदा होगा. बढ़ी हुई राशि फरवरी 2026 से ही लागू हो जाएगी. ममता सरकार के इस कदम को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नया दांव माना जा रहा है.
बंगाल बजट की ये है बड़ी योजनाएं
गुरुवार को जारी किए गए बंगाल सरकार के बजट में महिलाओं के अलावा अन्य वर्गों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. जिसमें गिग वर्कर्स यानी जोमैटो और स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले कामगारों को अब 'स्वास्थ्य साथी' जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा. इसके साथ ही ममता सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय में भी 1000 रुपये की बढ़ोतरी का एलान किया है. जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. इसके साथ ही ममता सरकार ने बेरोजगार युवाओं को हर माह 1500 रुपये भत्ता देने की नई योजना का एलान किया है.
West Bengal Budget: Gig workers to be included in state government's existing social security schemes like Swasthyasathi
— ANI (@ANI) February 5, 2026
महिलाओं को 1000 की बजाए मिलेंगी 1500 रुपये
ममता सरकार ने राज्य के अंतरिम बजट में महिलाओं को भी बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, ममता सरकार ने लक्ष्मी भंडार योजना के तहत मिलने वाली राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी का एलान किया है. इस योजना के तहत सामान्य वर्ग को 1000 और एससी-एसटी वर्ग को 1200 रुपये का लाभ मिलता है, लेकिन सरकार ने अब इस योजना में 500 रुपये की बढ़ोतरी का एलान किया है. इसके बाद ये राशि बढ़कर 1500 और 1700 रुपये हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: CM ममता ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लिया एक्शन, ये है बवाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us